इस हफ्ते रिलीज हुई 'सिंह इज ब्लिंग' और 'तलवार' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से हटकर प्रदर्शन किया है। 2 अक्टूबर की छुट्टी के दिन रिलीज होने के चलते दोनों फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। 'सिंह इज ब्लिंग' ने पहले दिन जबर्दस्त कमाई करते हुए 20.67 करोड की कमाई की।
'तलवार' ने 2.5 करोड़ की कमाई की। जबकि दूसरे दिन तलवार के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी हुई। फिल्म ने दूसरे दिन 2.75 करोड़ की कमाई की। इस तरह 50 लाख के पेड परिव्यू समेत अब फिल्म की कुल कमाई 5.75 हो गई है।
हालांकि तलवार को समीक्षकों ने खूब सराहा है। फिल्म के रिव्यू बेहद अच्छे रहे हैं। लेकिन फिल्म की कमाई सिंह इज ब्लिंग से कम रही है।