फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी फिल्मों में न पैसा, न बेहतर किरदार: श्वेता तिवारी

Sun, 21 Apr 2013 04:15 PM IST
वाराणसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कलर्स पर प्रसारित हो चुके 'बिग बॉस' की विनर रह चुकी श्वेता तिवारी फिलहाल सोनी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'परवरिश' में स्वीटी की भूमिका में नजर आ रही है।
विज्ञापन


हाल ही में भोजपुरी सिनेमा से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने भोजपुरी सिनेमा से किनारा कर लिया है। ऐसा क्यों, आइए जानें खुद श्वेता तिवारी की जुबानी।

भोजपुरी सिनेमा से किनारा करने का कारण?
भोजपुरी में निर्माता न तो बेहतर किरदार बुनते हैं और न ही पैसा देते हैं। ऐसे में उससे जुड़े रहने का कोई औचित्य नहीं है।

अपनी शादी के बारे में कुछ कहना चाहेंगी?
राजा चौधरी से विवाह मेरा लड़कपन में उठाया गया कदम था।

बनारस के बारे में क्या ख्याल है?
बनारस की कद्र दुनिया भर में है। फिल्म जगत भी इस शहर को हमेशा बेहतर चित्रित करता रहा है। यह इलाका जितना सबको सम्मान देता है, उतना कोई और क्षेत्र नहीं देता।
विज्ञापन


अपराध बहुत बढ़ गए हैं, लोगों की सोच कैसे बदलेगी?
समाज को लड़कियों के सम्मान के प्रति संवेदनशील होना होगा। केवल कैंडिल जलाने से परिवर्तन नहीं आने वाला।

श्वेता आगे कहती हैं, मध्यवर्गीय परिवारों में आज भी फिल्मों में काम करने वाली लड़कियों को अच्छी निगाहों से नहीं देखा जाता है। जब मैंने सोलह साल पहले धारावाहिक में काम करने का फैसला लिया तो मां ने उनका साथ दिया। घरों में लड़के और लड़कियों के प्रति इस तरह का भेदभाव आज भी है।

इसको दूर करने के लिए समाज का नजरिया बदलना होगा। युवा वर्ग ही समाज को सबके जीने लायक बना सकता है। स्त्री और पुरुष में बराबरी नहीं होगी तो समाज आगे नहीं बढ़ेगा लेकिन यह तभी होगा जब लोग संवेदनशील होंगे।
विज्ञापन


आपके कैसे रोल ऑफर हो रहे हैं?
मैं एक जैसा किरदार कभी निभाना नहीं चाहती हैं। इसलिए 'कसौटी', 'जिंदगी', 'उड़ान' और 'रंगोली' में मैंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं।

आपके आने वाले प्रोजेक्ट?
फिल्म 'सल्तनत' पाकिस्तान में रिलीज हो गई है। उसे भारत में भी रिलीज करने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा, ‘गोपाल माई ब्रो’ आने वाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें