श्रुति हसन अब आयटम सॉन्ग नहीं करना चाहती हैं। सुनने में आया है कि श्रुति हासन को उनके पिता की फिल्म 'विश्वरूपम 2' में एक आयटम नंबर करने का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया है।
वहीं इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि श्रुति अपनी फिल्म 'वेलकम बैक' में व्यस्त हैं, और इसी के चलते वह आयटम नंबर के लिए तैयार नहीं थी। सूत्र के अनुसार, "श्रुति अभी कोई आयटम नंबर नहीं करना चाहती। वह अभी अपने मुख्य किरदारों पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं।"