शबाना आजमी फिल्मों के साथ लगातार सेमिनार और कार्यक्रमों में भाग लेती रहती हैं। लेकिन हाल ही में उनके साथ ऐसा कुछ हुआ जिसे वो भूलना चाहेंगी। डेली मेल की खबर के अनुसार, शबाना आजमी एक अवॉर्ड शो में शामिल हुई। जिसमें उनकी उम्र को लेकर कमेंट किए गए। जिससे वह गुस्सा हो गई और अवॉर्ड शो बीच में ही छोड़ कर चली गई।
हाल ही में शबाना आजमी गुड़गांव मे चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में शरीक हुईं। जहां एक बिजनेसमैन ने शबाना की उम्र पर सवाल कर दिया। दरअसल उसने शबाना से कहा कि 65 साल की होनें के बाद भी शबाना काफी जवान दिखती हैं। उन्हे इस बात का खुलासा करना चाहिए कि वो कैसे खुद को जवान रखे हुए हैं।