बॉलीवुड को उम्मीद थी कि त्यौहारों के इस मौसम का शगुन मीठा रहेगा क्योंकि शाहिद कपूर-आलिया भट्ट स्टारर शानदार रिलीज हो रही है। ऐसा नहीं हुआ। दशहरे की छुट्टी समेत चार दिन का सप्ताहांत मिलने पर भी फिल्म टिकट खिड़की पर बेकार साबित हुई। गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों-समीक्षकों ने ऐसे नकारा कि दूसरे ही दिन यह ध्वस्त हो गई।
दिल्ली, पंजाब, मुंबई और बंगलुरू में ठीकठाक संख्या में दर्शक फिल्म को देखने पहुंचे पर उन्हें निराशा मिली। जिससे देखते-देखते बिजनेस गिर गया। मझौले और छोटे शहरों में शाहिद-आलिया को दर्शक नहीं मिले।
गुरुवार को 11 से 12 करोड़ की शुरुआत के बाद शुक्रवार से फिल्म का ग्राफ धड़ाम से गिरा। शुक्रवार को फिल्म ने मात्र सात करोड़ रुपये कमाए। शनिवार (6.5 करोड़) और रविवार (पांच करोड़) को हालत और खराब रही। शानदार पूरी तरह से यूरोप में शूट हुई और विवाह की भव्यवता वजह से इसका बजट मोटा था।