फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद-आलिया ने किया त्योहारों के मौसम का अपशगुन

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड को उम्मीद थी कि त्यौहारों के इस मौसम का शगुन मीठा रहेगा क्योंकि शाहिद कपूर-आलिया भट्ट स्टारर शानदार रिलीज हो रही है। ऐसा नहीं हुआ। दशहरे की छुट्टी समेत चार दिन का सप्ताहांत मिलने पर भी फिल्म टिकट खिड़की पर बेकार साबित हुई। गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों-समीक्षकों ने ऐसे नकारा कि दूसरे ही दिन यह ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन


दिल्ली, पंजाब, मुंबई और बंगलुरू में ठीकठाक संख्या में दर्शक फिल्म को देखने पहुंचे पर उन्हें निराशा मिली। जिससे देखते-देखते बिजनेस गिर गया। मझौले और छोटे शहरों में शाहिद-आलिया को दर्शक नहीं मिले।

गुरुवार को 11 से 12 करोड़ की शुरुआत के बाद शुक्रवार से फिल्म का ग्राफ धड़ाम से गिरा। शुक्रवार को फिल्म ने मात्र सात करोड़ रुपये कमाए। शनिवार (6.5 करोड़) और रविवार (पांच करोड़) को हालत और खराब रही। शानदार पूरी तरह से यूरोप में शूट हुई और विवाह की भव्यवता वजह से इसका बजट मोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिल रहे हैं शानदार को दर्शक

निर्माण-प्रचार मिला कर कुल 60 से 70 करोड़ रुपये इस पर खर्च हुए थे। जबकि पहले चार दिनों में मात्र इसका आधा ही कारोबार हुआ। ऐसे में फिल्म निर्माता धर्मा प्रोडक्शंस/फैंटम फिल्म्स तथा वितरक फॉक्स स्टार के लिए बड़े घाटे का सौदा साबित हुई है।

ट्रेड पंडितों के अनुसार शानदार का भविष्य सोमवार से अंधकारमय है क्योंकि युवा दर्शक 16 अक्तूबर को रिलीज हुई प्यार का पंचनामा-2 देख रहे हैं। शानदार की खराब रिपोर्ट ने दर्शकों को इससे दूर कर दिया।

शाहिद इस फिल्म से केवल यह तसल्ली कर सकते हैं कि उनकी 25 फिल्मों के करिअर में शानदार सबसे बढ़िया ओपनिंग (11 से 12 करोड़ रुपये) और वीकेंड (30 करोड़ रुपये से अधिक) वाली फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें