बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों शर्लिन चोपड़ा के उस दांव पर चर्चा है जिसमें उन्होंने मंदाकिनी जैसे नहाने की बात कही है।
*शर्लिन चोपड़ा की आने वाली फिल्म कामसूत्र 3डी काफी चर्चाओं में है। अब सुनने में आया है कि शर्लिन इस फिल्म में आपको मंदाकिनी की याद दिला देंगी। शर्लिन फिल्म में उसी प्रकार की पारदर्शी सफेद साड़ी पहनेंगी जैसी मंदाकिनी ने 'राम तेरी गंगा मैली' में पहनी थी।
*रणवीर सिंह ने साफतौर पर कह दिया है कि उनको दीपिका और अनुष्का की तुलना जरा भी पसंद नहीं है। उनका कहना है कि दोनों उनकी अच्छी दोस्त हैं और उनका अभिनय का अंदाज जुदा है। दोनों का ही अभिनय शानदार है इसलिए इन दोनों की तुलना का प्रश्न उठाना बेमानी है।
*अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म अगली से स्मोकिंग सीन पास नहीं करने से अनुराग कश्यप सेंसर बोर्ड से काफी खफा हैं। अनुराग का कहना है कि ये सीन स्टोरी की डिमांड है ऐसे में इन पर कैंची चलाना सही नहीं है।
*शाहरुख खान अब फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक चाहते हैं। शाहरुख का कहना है कि हैप्पी न्यू ईयर फिल्म के बाद वह चाहते हैं कि अब एक ब्रेक ले लिया जाए। लेकिन कई फिल्मों के प्रोजेक्ट कतार में हैं ऐसे ब्रेक शायद ही संभव हो पाए।