एक बार एक कॉन्फ्रेंस चल रही थी, जहां दुनिया भर से अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे थे। संचालक ने सभी से एक सवाल पूछा कि टूथ ब्रश कितने समय के बाद रिटायर हो जाता है?
सब ने अलग-अलग जवाब दिए। किसी ने कहा, एक हफ्ता, किसी ने एक महीना, किसी ने दो महीने तो किसी ने छह महीने।
जब इंडिया की बारी आई तो संता से यही सवाल किया गया। संता ने कुछ यूं इसका जवाब दिया, "इंडिया में टूथ ब्रश कभी रिटायर नहीं होता। क्योंकि सब से पहले तो टूथ ब्रश दांत साफ करने के काम आता है फिर उसका इस्तेमाल बाल रंगने के लिए होता है, उसके बाद मशीन की सफाई करने के काम भी आता है और जब उसके बाल पूरी तरह से टूट जाएं तो उसका इस्तेमाल पजामे में नाड़ा डालने के लिए किया जाता है। इस तरह टूथ ब्रश कभी भी रिटायर नहीं होता।"