फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में संजय दंत्त ने छोड़ा खाना-पीना, बस रो रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे के यरवडा जेल में सजा काट रहे बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने दो दिनों से खाना-पीना छोड़ दिया है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक संजय दत्त के परिवार के एक बेहद करीबी सुत्र ने बाताया कि दो दिनों से उन्होंने कुछ नहीं खाया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक संजय दत्त ने जेल में अपने सेल में एक छोटा सा मंदिर बना रखा है, जिसके सामने वह सुबह से ही बैठे रहे। खबर है कि इस दौरान उनकी आखें भरी थीं और वह बहुत दुखी थे। दो दिनों से वो किसी से बात भी नहीं कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 56 वर्षीय अभिनेता संजय दत्त 1993 के सीरियल बम धमाके मामले में गैरकानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप में पांच साल की सजा काट रहे हैं। जानकारी के अनुसार वो इस साल के अंत तक जेल से छूट जाएंगे। लेकिन पिछले दो दिनों उनकी हालत देखकर सब चौंक गए हैं। जानिए क्यों रो रहे हैं संजय दत्त...
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए जेल में क्यों रो रहे हैं संजय दत्त

द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक संजय दत्त के रोने की वजह एक बुरी खबर है। दरअसल दो दिन पहले संजय दत्त की बुआ रानी बली (सुनील दत्त की इकलौती बहन) का निधन हो गया है। संजय दत्त को अपनी बुआ के अंतिम संस्कार में जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें जाने की अनुमति नहीं मिली।

खबर के मुताबिक बुआ के निधन की खबर सुनते ही संजय दत्त काफी दुखी हो गए और उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया। इसके बाद किसी से कुछ कहे बिना कई घंटे अपनी सेल में बने छोटे से मंदिर के सामने बैठे रहे और रोते रहे। इसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार में जाने की छुट्टी चाही पर उन्हें नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें