फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में: सलमान होंगे टीवी से दूर, कहां है सैफ की हीरोइन

Wed, 02 Apr 2014 07:25 AM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में सलमान खान के छोटे पर्दे से पूरी तरह से दूर हो जाने की खबरें हैं।
विज्ञापन


*पत्नी नंदिता के साथ झगड़े के चलते बीते कुछ समय से सुर्खियों में रहने वाले ऐक्टर ओम पुरी के बारे में पता चला है कि उन्होंने पिछले महीने अपनी पूर्व पत्नी सीमा के साथ पाकिस्तान में ‘अच्छा वक्त’ बिताया। ओम एक नाटक और सीमा एक फिल्म के सिलसिले में लाहौर में थे। दोनों होटल में एक ही कमरे में रुके। देखना होगा कि अब नंदिता क्या करती हैं...?

*फिल्म ‘जय हो’ के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने कहा था कि वह एक सामाजिक-राजनीतिक विषयों वाले टॉक शो के आइडिये पर काम कर रहे हैं। लेकिन चर्चा है कि सलमान के इस शो में किसी चैनल ने अभी तक दिलचस्पी नहीं दिखाई है। सलमान ‘बिस बॉस’ से दूरी बनाने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। तो क्या छोटे पर्दे से उनकी छुट्टी समझें...?
विज्ञापन
विज्ञापन


*दो साल पहले दर्शकों ने सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘कॉकटेल’ में एक खूबसूरत चेहरा देखा था, डायना पैंटी। वह फिर नहीं दिखीं। अब राज खुला है कि डायना दरअसल एक रईसजादे के प्यार में पड़ी हैं और वह नहीं चाहता कि डायना फिल्मों में काम करें। यह रईस एक हीरा व्यापारी है। प्यार की खातिर डायना ने कैरियर की कुर्बानी दे दी है। दर्शकों से एक खूबसूरत चेहरा दूर हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें