फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान मेरे पसंदीदा होस्ट हैं- अभय देओल

Sun, 02 Jun 2013 05:42 PM IST
उमाशंकर मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बना चुके अभय देओल अब टेलीविजन में डेब्यू कर रहे हैं। अभय देओल जल्द ही जी टीवी के रियलिटी टीवी शो 'कनेक्टेड हम-तुम' को होस्ट करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


हाल ही में अमर उजाला की अभय देओल से ‌खास बातचीत हुई। आइए जानें अपने टीवी डेब्यू और रियलिटी शो के बारे में क्या कहते हैं अभय देओल।

ज्यादातर फिल्म स्टार्स टेलीविजन में एंट्री के लिए किसी गेम शो या टैलेंट हंट को चुनते हैं? आपको भी ऐसे ऑफर मिले होंगे?
मैं ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहता, जो मेरी इमेज पर फिट न बैठता हो। मैं खास तरह की फिल्में करता हूं, भले ही कोई ब्रांडनेम उसे सपोर्ट न करे। जी टीवी का 'कनेक्टेड हम-तुम' भी कुछ ऐसा ही अलग शो है, इसलिए मैं इससे जुड़ा।

शो में चुनी हुई महिलाओं की जिंदगी कैमरे पर दिखेगी। आप खुद ऐसा कर सकते हैं क्या?
निश्चित तौर पर यह आसान नहीं है। निजी जिंदगी में तो मैं नहीं चाहूंगा कि 24 घंटे मैं कैमरे की नजरों में रहूं। एक्टर होने के नाते मेरी जिंदगी के बारे में पहले ही बहुत कुछ छिपा नहीं है।
विज्ञापन


एक्टर वैसे भी एक सार्वजनिक जीवन जीता है, लेकिन कुछ चीजें मैं अपने लिए बचाकर रखना चाहता हूं। इसलिए मैं नहीं चाहूंगा कि कैमरा मेरे घर तक आ पहुंचे।

आपको कौन से टीवी शोज पसंद हैं?
टीवी देखने का ज्यादा वक्त नहीं मिलता। सास बहू वाले सीरियल्स में मेरा कोई इंटरेस्ट नहीं है। हाल में मैंने अमेरिकन शो ‘गुड वाइफ’ देखा था, जो वाकई मुझे अच्छा लगा।

आपको बोरिंग लग सकता है, लेकिन मैं जब भी टीवी देखता हूं, तो डिस्कवरी, नेशनल ज्योग्राफिक और न्यूज चैनल देखता हूं।

इस शो को होस्ट करने के दौरान महिलाओं की किन खूबियों के बारे में पता चला?
महिलाओं की जिंदगी रहस्यमयी पहेली है, जिसे समझना आसान नहीं है। महिलाओं की एक खास बात यह है कि वे पुरुषों के मुकाबले भावनात्मक रूप से ज्यादा मजबूत होती हैं, रिश्तों के बारे में बखूबी समझती हैं, लेकिन उन्हें समझना मुश्किल है।

हालांकि एक एक्टर होने के नाते मुझे लगता है कि पुरुष अगर कोशिश करे तो वो महिलाओं को समझ सकते हैं।

आपके पसंदीदा टीवी होस्ट कौन हैं?
टीवी पर मेरे पसंदीदा होस्ट सलमान खान हैं। मुझे लगता है कि वे दर्शकों के साथ बखूबी जुड़ जाते हैं। शो होस्ट करते वक्त मुझे उनका स्टाइल और ईमानदारी काफी पसंद आती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें