बेगम करीना कपूर और उनके पति नवाब सैफ अली खान जब जब पर्दे पर आए हैं, उनकी फिल्म पिटी है। इसलिए तमाम निर्देशकों की तरफ से साथ काम करने के प्रस्ताव के बावजूद वे हीरो-हीरोइन के रूप में फिल्म करने से बच रहे हैं। कुर्बान (2009) और एजेंट विनोद (2012) की नाकामी दोनों भुला नहीं पाए हैं। दोनों फिल्में बहुत बुरी तरह पिटी थीं।
उनके करीबी सूत्रों के अनुसार जब तक इस दंपति को बहुत ही विश्वसनीय स्क्रिप्ट नहीं मिलती, वे साथ फिल्म नहीं करना चाहते। दोनों ही कमजोर स्क्रिप्ट पर काम कर एक और फ्लॉप का बोझ अपने सर नहीं लेना चाहते हैं। साथ ही वो ऐसा भी कोई रोल नहीं करना चाहते जिसमें दोनों को मार-पीट करते हुए दिखाया जाए।