कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण की एक-दूसरे को लेकर नापसंदगी जगजाहिर है। दीपिका आम तौर पर इस बारे में चुप रहती हैं परंतु कंगना खुल कर यह इजहार करती हैं। एक बार फिर यह हुआ है। हाल में फिल्म कट्टी बट्टी के प्रमोशन के दौरान एक टीवी कार्यक्रम में एंकर ने कंगना से कहा कि वह उन्हें कुछ कलाकारों के चित्र दिखाएंगे। कंगना को बताना है कि वह उनसे कट्टी हैं या बट्टी?
कंगना को जैसे ही दीपिका की तस्वीर दिखाई गई, उन्होंने कट्टी कह दिया। वह यहीं नहीं रुकी। उन्होंने कहा कि हम न कभी मिले, न एक-दूसरे को गले लगाया, हम साथ में रोए भी नहीं... और न ही इमोशनल हैं। जब कंगना से पूछा गया कि क्या निकट भविष्य में वह दीपिका से बट्टी हो सकती हैं?
उन्होंने कहा कि मुझे अकेला छोड़ दिया जाए। मैं सिर्फ यही चाहती हूं। इसी कार्यक्रम में एक अन्य अभिनेत्री के साथ अपनी बट्टी बताते हुए कहा कि जब तक कोई आपकी जिंदगी में जबर्दस्ती दखल नहीं देता तब तक सब ठीक है। जब लोग आपकी जिंदगी में घुसना चाहते हैं तो उनसे कट्टी ही हो सकती है।