इन दिनों शाहिद कपूर की बहन सना कपूर भी अपनी बॉलीवुड में शुरुआत को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्म 'शानदार' से शाहिद और आलिया के साथ शुरुआत करने जा रही है।
निर्देशक विकास बहल की अगली इस फिल्म में सना आलिया की बहन का किरदार निभाएंगी। सुनने में आया है सना के इस किरदार के लिए आलिया उसकी बहुत मदद कर रही है। वहीं अपनी बहन की फिल्मों में शुरुआत को लेकर शाहिद भी बेहद खुश हैं।
अब लोगों को जागरूक करेंगे शाहरुख
शाहरुख खान अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संस्था 'इंटरपोल' के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। आम लोगों को अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इंटरपोल ने शाहरुख को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
इंटरपोल के अभियान 'टर्न बैक क्राइम' के लिए यह सम्मान पाने वाले शाहरुख पहले भारतीय कलाकार है। अभियान का मकसद यही है कि कैसे एक आम आदमी अपराध को रोकने के लिए इस संस्था की मदद कर सकता है। अब देखना यह है कि इसका कितना और कैसा लाभ होता है।
सो नहीं पाया तारीफ पर
अभिनेता ताहिर राज भसीन ने 'मर्दानी' फिल्म में बच्चों के तस्कर की भूमिका निभाई है। वह सुपरस्टार आमिर खान से अपनी तारीफ सुनकर बेहद खुश हैं। 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' को फिल्म बहुत पसंद आई और उन्होंने इस बारे में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपना विचार रखे।
आमिर ने अपने ट्वीट में ताहिर के काम को भी सराहा । ताहिर ने मंगलवार को 'मर्दानी' के लिए रखे एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "वह बहुत बड़ी तारीफ थी। मैं पूरी रात सो नहीं पाया था।