फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्यार का पंचनामा 2' ने दिखाया बॉक्स ऑफिस पर दम

Sun, 18 Oct 2015 02:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार को रिलीज हुई 'प्यार का पंचनामा 2' को बॉक्स ऑफिस पर पहले दो दिन प्रदर्शन अच्छा रहा। फिल्म 1400 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन 6.80 करोड़ की कमाई की। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने अच्छी बढ़त दिखाई। फिल्म ने शनिवार को 7.60 करोड़ की कमाई की। फिल्म की पहले दो दिन की कमाई 14.40 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन


'प्यार का पंचनामा 2' 2011 में आई 'प्यार का पंचनामा' का सीक्वल है। फिल्म हल्की-फुल्की कॉमेडी है। फिल्म को समीक्षकों से भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। 'प्यार का पंचनामा 2' को लव रंजन ने निर्देशित किया है।

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में कार्तिक आर्यन, नुसरत भुरूचा, सोनाली सहगल और इशिता शर्मा हैं। फिल्म के पहले दिन की कमाई को देखते हुए फिल्मी पंडितो का मानना है, कि फिल्म का वीकएंड कलेक्शन काफी अच्छा रहेगा। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का फिल्म की कमाई पर ट्वीट
विज्ञापन


#PyaarKaPunchnama2 is on a WINNING STREAK. Biz jumps on Day 2. Fri 6.80 cr, Sat 7.60 cr. Total: ₹ 14.40 cr [on 1400 screens]. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) October 18, 2015
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें