फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में: गाने और खाने के लिए 6 और 12 करोड़

Mon, 16 Dec 2013 03:11 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों गाने और खाने की एक चौंकाऊ फीस पर बड़ी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


*‘धूम-3’ के निर्माता भले ही फिल्म के भारत और विदेश में कई जगहों पर इसके धूम मचाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन पता चला है कि पाकिस्तान सरकार ने इसे अपने यहां रिलीज करने की इजाजत नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने पिछले दिनों तमाम बॉलीवुड फिल्मों के अपने सिनेमाघरों में रिलीज होने पर रोक लगा दी थी। यानी पाकिस्तान में ‘धूम’ की हो गई ‘बूम’।

*प्रियंका चोपड़ा अभी तक 31 दिसंबर की रात को होने वाली पार्टियों में नहीं नाचती थीं। परंतु इस बार उन्होंने अपनी कसम तोड़ दी है। ...और कसम टूटती कैसे नहीं, चेन्नई के एक पार्टी आयोजकों ने उन्हें छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव जो दिया। चर्चा है कि इस छह करोड़ रुपये के लिए प्रियंका को केवल सात मिनट नाचना है। वाकई, सुन कर ही मन नाचने लगता है।
विज्ञापन


*अरशद वारसी को लगता है कि उनकी फिल्म ‘डेढ़ इश्किया’ बच्चों को बिगाड़ देगी। अतः उन्होंने तय किया है कि वे अपने बच्चों को यह फिल्म नहीं देखने देंगे। उनका मानना है कि फिल्म में कई ऐसी बातें हैं जो उनके नौ साल के बेटे जैके और छह साल की बेटी जेनी जो पर बुरा असर डाल सकती हैं। अब अगर आप भी माता-पिता हैं, तो ‘डेढ़ इश्किया’ के बारे में जरूर कुछ सोचिए।
विज्ञापन


* रणबीर कपूर ने एक बिस्किट कंपनी के विज्ञापन में काम करने के लिए 12 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस ली है। रणबीर कपूर ने इस कंपनी के लिए अभी हाल ही में एक ऐड सूट किया है जो इन दिनों प्रसारित किया जा रहा है। बताया जाता है कि रणबीर कपूर ने इसके लिए कंपनी से 12 करोड़ रुपये की राशि मांगी थी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें