फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति नहीं जल्लाद! घर से निकाल बीच सड़क पर मारी गोली

Mon, 16 Dec 2013 01:47 PM IST
अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक शादीशुदा युवती रविवार को छुट्टी होने के कारण अपनी बहन के घर जाना चाहती थी लेकिन उसके पति ने मना कर दिया। इस पर दोनों में तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई।
विज्ञापन


गुस्से में पागल पति ने तमंचा निकाला और पत्नी को घर के अंदर से सड़क पर खींचकर ले गया। घरवाले और आसपड़ोस के लोग कुछ समझते, तब तक उसने पत्नी को गोली मार दी। हड़कंप मच गया।

पत्नी को तड़पता देखकर काफी देर बाद पति खुद ही उसे अस्पताल पहुंचा और फरार हो गया। घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है।

महमूदपुर माफी गांव निवासी अंकित गुप्ता का रविवार दोपहर करीब बारह बजे पत्नी भारती से झगड़ा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर बाद अंकित अपनी पत्नी भारती को सीढ़ियों से खींचते हुए सड़क पर लाया और उसकी पीठ में तमंचा सटाकर गोली मार दी। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


भारती को सड़क पर तड़पता देखकर कुछ देर बाद अंकित उसे मारुति कार में डालकर सांई अस्पताल ले गया। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया।

वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों से जानकारी ली। तब पता लगा कि भारती की छह साल की बेटी काव्या घर पर ही कैद है। बाहर से ताला लगाकर अंकित चला गया था। काफी देर बाद पुलिस ने ताला तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला और तीन घंटे बाद बरेली से आए भारती के मायके वालों के सुपुर्द कर दिया।

देर शाम तक मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी थी। भारती के मायके वालों ने बताया कि अंकित और भारती के बीच कभी कोई मनमुटाव नहीं हुआ।

बहन के घर जाना चाहती थी भारती
पड़ोसियों के अनुसार भारती रविवार का अवकाश होने के कारण संभल में रहने वाली अपनी बहन के घर जाना चाहती थी। लेकिन अंकित ने मना कर दिया था। इसके बाद दोनों के बीच फिर नोकझोंक बढ़ी और तब अंकित ने जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस ने अंकित की तलाश में कई रिश्तेदारों के घर दबिश दी, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। एसओ मैनाठेर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारती के मायके वालों ने भी कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें