फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, प्रेम रतन धन पायो 200 करोड़ पार

विज्ञापन
विज्ञापन
आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरी दुनिया में इस सप्ताह जितनी फिल्में सिनेमाघर में थीं, उनमें प्रेम रतन धन पायो की कमाई सबसे ज्यादा है। बस मशहूर हॉलीवुड फिल्म सिरीज जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'स्पेक्टर' को छोड़कर। पूरी दुनिया की इस सप्ताह कमाई करने वाली फिल्मों की सूची देखें तो पहली पार कोई भारतीय फिल्म इसमें नजर आई है। वह भी सीधे दूसरे स्थान पर।
विज्ञापन


यह सूची विश्व भर की फिल्मों की कमाई का लेखा-जोखा रखने वाला अमेरिकी वेब पोर्टल रेनट्रैक ने जारी की है। यह दुनिया भर की फिल्मों की कमाई का आंकड़ा का हिसाब रखती है। और हर सप्ताह एक सूची जारी करती है, जिसमें पूरे विश्व की फिल्में उस सप्ताह कितना धन बटोरा यह बताती है।

चौंकाने वाली बात है कि सलमान खान की 'प्रेम रतन धन पायो' बृहस्पतिवार को रिलीज हुई, यानि इस सप्ताह में उसके बस चार दिन ही थे। इसके बावजूद यह फिल्म पूरे सप्ताह कमाई करने वाली कई बेहद चर्चित हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ गई। इसमें 'मार्शियन', 'पीनट्स मूवी', 'होटल ट्रासिलिविन्या 2', 'प्रीस्ट्स', 'लव द कूपर्स', 'गूजबम्प्स', 'लास्ट विच हंटर', 'जर्नी, थ्रू दि टाइम्स, विथ एंथोनी', 'द 33' और 'एक्स फाइल्स 2' जैसी हॉलीवुड फिल्में हैं।
विज्ञापन


इसमें बस दुनिया की आज तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरे स्थान की जेम्स बॉन्ड फिल्म सिरीज की फिल्म स्पेक्टर ही है, जो प्रेम रतन धन पायो से आगे हैं। जेम्स बॉन्ड ने इस सप्ताह कुल 1242 करोड़ रुपये कमाए हैं। हालांकि उसकी कुल कमाई दो सप्ताह में 2000 करोड़ पार कर कर गई है। लेकिन प्रेम रतन धन पायो भी बिल्कुल कम नहीं है। अगली स्लाइड में जानिए, पहले चार दिनों में प्रेम रतन धन पायो ने कमाया कितना।
विज्ञापन

जानिए पहले सप्ताह प्रेम रतन धन पायो ने कमाया कितना

विश्व भर की फिल्मों की कमाई का हिसाब रखने वाली वेबसाइट रेनट्रेक के मुताबिक सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की वै‌श्विक कमाई (विश्व भर के सिनेमाघरों की टिकट खिड़कियों से हुई कमाई) 33.4 मिलियन डॉलर यानि करीब 221 करोड़ रुपये हो गई है।

उल्लेखनीय है कि प्रेम रतन धन पायो को भारत में 4500 से ज्यादा और विदेशों में 1100 स्क्रीन रिलीज किया गया  है। यानि यह फिल्म विश्व भर के 5600 से ज्यादा स्क्रीन पर देखी जा रही है। इसके तहत इसने पहले दिन ही कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे।

पहले दिन हिन्दी संस्करण की कमाई 39-41 करोड़, तमिल व तेलगू संस्करण की कमाई 1-1.5 करोड़ और विदेशों में इसकी कमाई करीब 10 करोड़ रुपये थी। यानि पहले ही दिन फिल्म ने करीब 52.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था।

उल्लेखनीय है कि फिल्म के घरेलू बाजार हुई कमाई पहले सप्ताह में 122.54 से 123.54 करोड़ रुपये पहुंची है। इस मामले में सलमान खान की ही फिल्म बजरंगी भाईजान अभी इससे आगे है, उसने पहले सप्ताह में 126.65 करोड़ रुपये बटोरे थे।

(सूचना स्रोतः रेनट्रैक, बॉलीमूवीरिव्यूज)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें