रमजान के पाक महीने के बाद जब ईद पर लोग रोजा खोलते हैं तो एक बड़ा वर्ग सिनेमा हॉल का भी रुख करता है। ईद के मौके पर बढ़ी हुई दर्शकों की भीड़ को कैश कराने के लिए बॉलीवुड भी हमेशा तैयार रहा है। उसमें भी खासकर के सलमान खान।
विज्ञापन
उन्होंने पिछले करीब पांच साल से हर साल ईद के मौके पर फिल्म रिलीज की है। और हर साल ईद के मौके पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ने न सिर्फ अच्छा कारोबार किया है, बल्कि साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में भी शामिल हुई हैं।
इस बार बारी है सलमान खान के अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की। इसने पहले ही दिन इतनी कमाई कर ली है, जितनी इस साल अब तक कोई फिल्म नहीं कर पाई है। बॉलीवुड फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक बजरंगी भाईजान ने पहले दिन...
विज्ञापन
पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म
बॉलीवुड फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक 'बजरंगी भाईजान' इस साल पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म है। इसने पहले दिन 27.25 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया है। जबकि विदेशी बाजार में फिल्म ने 4.53 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह आंकड़ा लगभग पिछले साल ईद पर आई सलमान खान की फिल्म 'किक' के पहले दिन के कलेक्शन के बराबर है। अब तक सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म 'पीके' के पहले दिन कलेक्शन भी इतना ही था।
#BajrangiBhaijaan Fri ₹ 27.25 cr [pre-Eid]. SUPERB... Today onwards [Eid], biz should only zoom upwards... #Kick ₹ 26.40 cr [pre-Eid].— taran adarsh (@taran_adarsh) July 18, 2015
एक चर्चा ये भी है कि पिछले सप्ताह आई दक्षिण की फिल्म 'बाहुबली' की वजह से सलमान को बॉक्स ऑफिस पर नुकसान हुआ है। क्योंकि बाहुबली के चलते दक्षिण के कई सिनेमाघरों में बजरंगी को स्क्रिन नहीं मिली। बावजूद इसके बजरंगी भाईजान सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड इसी पिछले महीने रिलीज हुई एबीसीडी 2 के पास था। उसने पहले दिन 14.48 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
इन सब के बीच सबसे खास बात ये है कि ईद ने अगर किसी सितारे की किस्मत बदली है तो सही मायनों में वो सलमान खान हैं। आइए जानते हैं सलमान की फिल्मों, ईद और बॉक्स आफिस का एक अनोखा कनेक्शन...
लगातार फ्लॉप हो रहे सलमान को ईद ने उबारा था
लगातार फ्लॉप से जूझते सलमान खान के डूबते करियर को 2009 में प्रभु देवा की फिल्म वॉन्टेड ने संवारा था। अगर आपको याद हो तो दक्षिण भारत इस रीमेक को ईद के मौके पर रिलीज किया गया और फिल्म ने तब करीब 60 करोड़ का बिजनेस कर झंडे गाड़ दिए थे।
ईद पर वॉन्टेड को मिली सफलता को देख छोटे भाई अरबाज खान ने भी अपने प्रोडक्शन में बनी 2010 की फिल्म दबंग को ईद पर ही रिलीज किया और इस फिल्म का बिजनेस वॉन्टेड से कहीं आगे रहा। इसने करीब 140 करोड़ रुपये की कमाई की। और दबंग के बाद तो ईद पर सलमान खान की फिल्मों का आना एक ट्रेंड बन गया।
2011 में बॉडीगॉर्ड ने 148 करोड़, 2012 में एक था टाइगर ने 184 करोड़ और 2014 में किक ने 214 करोड़ का बिजनेस कर ईद को सलमान के नाम कर दिया। इस साल बजरंगी भाईजान से भी सलमान ने ऐसी ही उम्मीदें लगाई होंगी। पहले दिन कमाई इस पर मुहर लगाते हुए भी दिख रही है।
ईद पर सलमान विरूद्ध शाहरुख
शाहरुख और सलमान दोस्त है लेकिन ईद पर इन दोनों दोस्तों की बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी भिड़ंत हुई है. साल 2006 में ईद पर सलमान की फिल्म 'जान-ए-मन' और शाहरंख की फिल्म 'डॉन' एक साथ रिलीज हुई और डॉन ने जान-ए-मन को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में पछाड़ दिया।
2013 में शाहरुख ने ईद में अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस रिलीज कर 218 करोड़ से अधिक का बिज़नेस किया। आगामी 2016 पर भी ईद के मौके पर शाहरुख खान की 'रईस' और सलमान खान की 'सुल्तान' आमने सामने होगी।
इस कड़ी ये चर्चा करना भी जरूरी हो जाता है कि बस खान ही नहीं। ईद का फायदा खान के इतर अभिनेताओं को भी मिला है, जिसमें...
वैसे सलमान और शाहरूख की जंग के अलावा 2005 में अक्षय कुमार की फ़िल्म 'गरम मसाला' भी सलमान खान की फिल्म 'क्यूंकि' पर भारी पड़ी थी और फिर 2007 में फिर एक बार अक्षय कुमार की फिल्म 'भूल भुलैया' ने 50 करोड़ का बिजनेस किया था। लेकिन ऐसा नहीं की ईद हमेशा ही फिल्ममेकर्स के लिए फायदे का सौदा रही है।
रानी मुखर्जी और कोंकणा सेन को लेकर बनी यशराज की फ़िल्म 'लागा चुनरी में दाग' फ्लॉप रही और यही हाल 2008 में ईद पर रिलीज़ हुई अभिषेक बच्चन की मेगा बजट फिल्म 'द्रोणा' और इमरान खान की 'किडनैप' का हुआ था। ये सभी आंकड़े 'बॉक्स ऑफिस इंडिया मैगजिन' से लिए गए हैं।
ये हैं अब तक की पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्में