फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, मोहल्ला अस्सी की असली कहानी, क्यों मचा है बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस की पर्यटन पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' के लीक हुए ट्रेलर पर विवाद गहराता जा रहा है। सोशल मीडिया में फिल्म के कई दृश्यों और खासकर के संवादों को लेकर बहस छिड़ी हुई है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि फिल्म की स्रोत एक किताब है। जिसे बनारस के ही रहने वाले नामी लेखक काशी नाथ सिंह ने लिखी है। इस किताब का नाम है 'काशी का अस्सी'। इसमें बनारस में आने वाले पर्यटकों को लेकर कई कहानियां है।

किताब में भी गाली-गलौज है। लेकिन खुद किताब के लेखक का बयान आ गया है कि उन्होंने किताब में उन जगहों पर गालियों का प्रयोग नहीं किया, जहां पर फिल्म के ट्रेलर में दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन


लेखक के मुताबिक उनकी किताब की किसी भी कहानी में औरतों ने इस कदर भद्दी भाषा नहीं बोली है। न ही सपने आए भगवान शंकर ने गाली दी है। जबकि लीक हुए फिल्म के ट्रेलर में भगवान शंकर गाली देते हुए सुने जा रहे हैं। अगली स्लाइड में जानिए, असल में वो संवाद क्या-क्या हैं, जिनपर इतना बवाल मचा है। फर्स्टपोस्ट डॉट कॉम ने इसे साफ-साफ लिखा है।

पाड़े कौन कुमति तोहे लागी

फिल्म के मूल में 'काशी का अस्सी' की कहानी 'पाड़े कौन कुमति तोहे लागी' है। इस कहानी का किरदार आत्माराम पांडे फिल्म का मुख्य किरदार है, जिसे सनी देओल ने निभाया है। कहानी का सार ये है कि आत्माराम पहले विदेशी पर्यटकों के बनारस में अड्डा जमाने विरोध में रहता है।

उन लोगों के खिलाफ मोर्चा भी खोलता है जो विदेशी पर्यटकों को अपने घर में रखते हैं। किरदार के मुताबिक विदेशी पर्यटकों के यहां आने का उद्देश्य नेक नहीं हैं। वो यहां आकर अश्‍लीलता फैलाते हैं और बनारस की संस्कृति को भ्रष्ट करत हैं। इसमें कुछ लालची बनारसी भी उनका साथ देते हैं। वो इन सब का विरोधी है।

ले‌किन बाद में जब उसे पैसे की कभी होती है, तो वो खुद अपने घर में एक अंग्रेजन को रखने को तैयार हो जाता है। यहां तक कि जब उस अंग्रेजन के रहने में उसके घर में पड़ा शंकर भगवान का मंदिर रोड़ा बनता है, तो उसे भी हटाने को तैयार हो जाता है। बस यही प्रकट होते हैं शंकर भगवान... और जो बोलते हैं, उसी पर मचा है बवाल, अगली स्लाइड में पढ़िए क्या कहा शंकर भगवान ने।

पहले मारी पांडे को लात फिर लगे गाली देने 'भगवान'!

फिल्म में दिखाया गया है कि बनारस में कुछ भद्दी गालियां बेहद आम और यहां इसका प्रयोग करना अच्छा समझा जाता है। लीक हुए ट्रेलर में एक किरदार निभा रहे मशहूर अभिनेता राजेंद्र गुप्पा यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि 'अरे हर हर महादेव के साथ भो...... का नारा तो काशी का सार्वजनिक उपवाधन (परंपरा) है भइया '।

इसी तरह फिल्म विदेशी पर्यटकों के दलाल के रूप में ‌दिख रहे रवि किशन को एक जगह जोर देकर ये केवल यही गाली देत हुए दिखाया गया है। फिल्म में पांडे की पत्नी का किरदार निभाते दिख रही अभिनेत्री साक्षी तंवर एक सीन में वही गाली देते सुनाई पड़ रही है। जबकि पंडित के किरदार में दिख रहे सनी देओल, एक सीन में यह कहते सुने जा रहे हैं, 'मिनिरल वाटर चाहिए तो कही और जाओ भो......'।

सबसे ज्यादा बवाल जिस सीन और संवाद पर मचा हुआ है वो पांडे तंग आकर उसके सपने में आए शंकर भगवान का है। भगवान पाड़े के सपने में आते हैं और बोलते हैं, 'उठ चू......., जहां हमको रखा है वो मंदिर है कि माचिस'। इस पर पाड़े जवाब देते हैं कि लोगों ने ऐसा ही करने को कहा है, तो भगवान बोलते हैं, 'भो.... रहना मुझे है कि लोगों को'। इन संवादों को फर्स्टपोस्ट डॉट कॉम ने उजागर किए।
विज्ञापन

ये रहा वो ट्रेलर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें