फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी हीरोइन की वजह से मुश्किल में शाहरुख खान

विज्ञापन
विज्ञापन
राज ठाकरे चुनावों में भले ही हार गए हों मगर उनकी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की सिने-इकाई के तेवर तीखे हैं। पिछले दिनों इसने महाराष्ट्र में पाकिस्तानी फिल्म बिन रोये की रिलीज का विरोध किया। नतीजा यह कि फिल्म राज्य में रिलीज नहीं हुई।
विज्ञापन


अब मनसे की फिल्म शाखा ने बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों के विरुद्ध हल्ला बोल की घोषणा की है। उसने कहा है कि वह किसी भी बॉलीवुड फिल्म में पाकिस्तानी कलाकारों को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस शाखा के प्रमुख अमय खोपकर ने मीडिया से कहा है कि हम ऐसे किसी भी फिल्मकार को नहीं बख्शेंगे जो पाकिस्तानी कलाकार को अपनी फिल्म में लेगा।

मनसे का साफ कहना है कि वह हमेशा फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करती रही है, मगर सरकारें इन्हें संरक्षण देती हैं। खोपकर के अनुसार, ‘हम पाकिस्तानियों को अपनी फिल्मों में काम देने वालों के खिलाफ हल्ला बोल शुरू करने जा रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की नायिका माहिरा खान बनी रोड़ा

मनसे के विरोध का ही नतीजा था कि वितरकों ने बिन रोये महाराष्ट्र में रिलीज नहीं की। इस फिल्म की नायिका माहिरा खान ही शाहरुख खान के अपोजिट रईस में नजर आएंगी। खोपकर ने कहा कि हम इस फिल्म को भी महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने देंगे।

मनसे मानती है कि राजनीति और कला अलग-अलग चीजें हैं लेकिन पाकिस्तान लगातार भारत पर हमले करता है और हम निरंतर दोस्ती का हाथ बढ़ाते रहते हैं। पाकिस्तान 26/11 हमले में शहीद हुए भारतीयों का दर्द समझने को तैयार नहीं है।

खोपकर ने सवाल किया कि क्या भारत में पाकिस्तान से कम अच्छे कलाकार हैं जो वहां से आयात किए जाते हैं। हमारी फिल्मों पर पाकिस्तान में प्रतिबंध लगता है तो हम क्यों उनके कलाकारों को यहां काम करने से प्रतिबंधित नहीं कर सकते?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें