फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले ही 'मैरी कॉम' हुई टैक्स फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'मेरी कॉम' को महाराष्ट्र में रिलीज से एक सप्ताह पहले ही कर टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। ऐसे मौके कम ही देखने को मिलते हैं। इस बात की तस्दीक खुद प्रियंका चोपड़ा ने की।
विज्ञापन


प्रियंका ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "हां! महाराष्ट्र में रिलीज से एक सप्ताह पहले 'मेरी कॉम' को टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। लाजवाब। पांच सितंबर को फिल्म रिलीज हो रही है। यह फिल्म पांच बार विश्व चैंपियन रह चुकीं मुक्केबाज एम सी मेरी कॉम के जीवन पर आधारित है।

लौट रही हैं ऐश्‍ा

ऐश्वर्या रॉय की वापसी पर उनके चाहने वालों की निगाह है। लंबे समय से इस बात की अटकलें लग रही हैं कि ऐश कैसे और किस रूप में लौटेंगी। अब यह बात साफ हो गई है। ऐश संजय गुप्‍ता की फिल्म जज्बा से अपनी वापसी कर रही हैं।

फ़िल्म में ऐश्वर्या एक वकील का किरदार निभाएंगी जबकि इरफ़ान एक बर्ख़ास्त पुलिस अफ़सर की भूमिका में जिसकी लड़ाई सिस्टम से है। इस रोल में फिट बैठने के लिए ऐश ने अपना वजन कम कर लिया है।
विज्ञापन

2016 में रिलीज होगी ऋतिक की फिल्म

फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म 'मोहन जोदड़ो' 22 जनवरी, 2016 को रिलीज होगी। फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं।​

​फिल्म के सह-निर्माता यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने सोमवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ''ऋतिक रोशन अभिनीत 'मोहन जोदड़ो' से पूजा हेगड़े के अभिनय की पारी शुरू हो रही है। फिल्म 22 जनवरी, 2016 को रिलीज होनी है।''​​​ फिल्म की शूटिंग अक्टूबर, 2014 में शुरू होनी है और इसका पहला शेड्यूल दक्षिण अफ्रीका में फिल्माया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें