बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों युवराज सिंह की नई प्रेमिका पर चर्चाएं जोरों से हैं। यह लड़की युवराज की मां को भी पसंद है।
*फिल्मी हीरोइनों के चक्कर में अक्सर पड़ने वाले युवराज एक बार फिर से फिल्मी बाला के हाथों ‘कैच’ लग रहे हैं। खबर है कि फिल्म ‘यंगिस्तान’ और ‘एक विलेन’ की फैशन डिजाइनर लीपाक्षी एल्लावाडी ने युवराज का दिल लपक लिया है। इधर दोनों को मुंबई में दोपहर के लंच से लेकर देर रात क्लबों तक साथ में देखा जा रहा है। चर्चा है कि लीपाक्षी युवराज की मां शबनम को भी पसंद हैं। तो क्या इस बार युवराज की बात बन गई?
*‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ को बॉक्स ऑफिस पर जैसी कामयाबी और इसके नए-नवेले ऐक्टरों को जो पहचान मिली, उससे निर्माता करन जौहर बहुत उत्साहित हैं। पता चला है कि वह इसका सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन असमंजस यह है कि क्या वह सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट को लेकर फिल्म बनाएं या फिर तीन नए चेहरे लें?
*हीरोइनें कोशिश करती हैं कि वे पर्दे पर ज्यादा से ज्यादा सुंदर दिखें, लेकिन अनुराग कश्यप की पत्नी कल्कि अपनी अगली फिल्म ‘मार्गरिटा, विद अ स्ट्रॉ’ में बहुत ही बदसूरत दिखेंगी। फिल्म में वह व्हील चेयर पर बैठी ऐसी बीमार युवती का रोल कर रही हैं, जो ‘गे’ है। कल्कि के अनुसार यह बहुत ही अनोखी फिल्म होगी। लेकिन इसमें काफी ‘न्यूडिटी’ भी है। अब देखना है कि गे और न्यूडिटी के मामले में संवेदनशील सेंसर फिल्म से क्या बर्ताव करता है?