उसे अपनी पत्नी की बेवफाई रास नहीं आई और उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर एक युवक नरेंद्र द्वारा की गई आत्महत्या का खुलासा हो गया है।
इस संबंध में मृतक के भाई सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल को वह अपने मृतक भाई नरेन्द्र के घर तुड़ा ढुलवाने के लिए गया था तो वहां देखा कि उसकी पत्नी निशा, उसका प्रेमी सतीश और मोहना नरेन्द्र की पिटाई कर रहे थे।
पढ़े- गोद ली हुई लड़की से करते थे दरिंदगी
मेरे वहां पहुंचते ही आरोपी वहां से भाग गए। नरेन्द्र ने उससे कहा कि भाई तुम मेरे बच्चों का पालन पोषण कर लेना। अब मेरा जीवन जीने का मन नहीं करता। उसकी परेशानी को देखते हुए सुरेंद्र उसे अपने घर पर चलकर सोने की बात कही तो उसने मना कर दिया।
समलैंगिकों के साथ करता था खौफनाक कांड
अगले दिन सुबह जब वह दुध सप्लाई करने सोनीपत गया हुआ तो उसे पता चला की उसके भाई ने ट्रेन के नीचे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
तस्वीरों में देखें, इस सनकी प्रेमी का कारनामा
सुरेंद्र ने बताया कि उसके भाई ने अपनी पत्नी व गांव के निवासी उसके दो प्रेमियों द्वारा की गई पिटाई और आत्म हत्या के लिए मजबूर होने के बाद अपनी जीवन लीला समाप्त की।
'मेरी नहीं तो तुझे किसी और की भी नहीं होने
दूंगा'
जीआरपी चौकी प्रभारी रामफल ने बताया कि जीआरपी ने मृतक के भाई सुरेन्द्र की शिकायत पर मृतक की पत्नी निशा, सतीश व मोहना के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए निशा को गिरफ्तार कर लिया।