रियलिटी टीवी अभिनेत्री किम कर्दाशिया ने अपने प्रेगनेंट होने की खबरों को खारिज कर दिया है। जिसमें उनके गर्भवती होने की बात कही गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 34 वर्षीय मॉडल एवं अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर चल रहीं बातों को महज अफवाह बताया है।
किम ने प्रेगनेंट होने की खबरों को नकाराते हुए ट्वीट किया, 'पहले कुछ अफवाहों को स्पष्ट कर लेते हैं। मैं इन अफवाहों को ऑनलाइन पढ़-पढ़कर ऊब गई हूं और सच में कहूं तो मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें कहां से जन्म लेती हैं।'
किम पहले से ही एक बच्चे की मां हैं। उन्होंने कहा, "मैं गर्भवती नहीं हूं।" किम की एक बेटी है जिसका नाम नॉर्थवेस्ट है। किम और उनके पति के बीच मनमुटाव होने की भी अफवाहें सामने आई थीं। इस पर किम ने कहा, 'कान्ये और मेरे बीच शादी संबंधी कोई समस्या नहीं है। हम दोनों तो एक-दूसरे के आदी हो गए हैं।'