फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार रहें, चंडीगढ़ प्रशासन में क्लर्कों की बंपर वेकेंसी

Fri, 02 Jan 2015 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी प्रशासन इस साल युवाओं के लिए नौकरियों का तोहफा लेकर आया है। प्रशासन के विभिन्न विभागों में 250 से अधिक स्थायी क्लर्क और स्टेनोग्राफर की भर्ती की जाएगी। करीब 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी डायरेक्टर हायर एजुकेशन को दी गई है। जनवरी के दूसरे हफ्ते तक इन पदों का विज्ञापन जारी हो जाएगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन कई वर्षों बाद इतनी बड़ी संख्या में स्थायी भर्ती करने जा रहा है। वर्षों से खाली पड़े 196 क्लर्क, 42 लोअर डिविजन क्लर्क और 22 स्टेनोग्राफर के पद अब जल्द ही भरे जाएंगे। चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार से इसकी मंजूरी मिल चुकी है।

चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा क्लर्क के सबसे अधिक 63 पद एजुकेशन विभाग में भरे जाएंगे। साथ ही इस विभाग को छह स्टेनोग्राफर भी मिलेंगे। वहीं, स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन-32 में नौ, सीसीईटी में पांच, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में 13 क्लर्क बहाल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्ति की जिम्मेदारी सीडेक को दी जाएगी

इसके अलावा इलेक्ट्रिकल विभाग में 42 लोअर डिविजन क्लर्क की भर्ती की जाएगी। अभी के हालात ऐसे हैं कि प्रशासन के अधिकतर विभागों में कर्मचारियों की कमी है और अधिकतर काम अस्थायी कर्मचारियों से कराया जा रहा है।  

ये हैं चयन के आधार
चंडीगढ़ में क्लर्क और स्टेनोग्राफर के पदों के लिए हजारों की संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। इसलिए नियुक्ति प्रक्रिया की जिम्मेदारी सीडेक को दी जाएगी। युवाओं को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी और फिर टाइपिंग टेस्ट पास करना होगा। इन पदों पर आवेदन करने की अधिकतम उम्र एक जनवरी 2015 को अधिकतम 35 साल होनी चाहिए।
 
संदीप हंस ,डायरेक्टर, हायर एजुकेशन, यूटी चंडीगढ़ प्रशासन क्लर्क और स्टेनोग्राफर के खाली पदों को भरेगा। इसके लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें