फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पढ़ें, खुशवंत सिंह के लिखे ये चुटकुले!

विज्ञापन
विज्ञापन
संता चंडीगढ़ से पूना जा रहा था। उसे हवाईजहाज में मिडिल सीट मिली। लेकिन अपनी सीट पर बैठने की जगह वो खिड़की वाली सीट पर बैठ गया। उस सीट पर एक बूढ़ी औरत बैठी हुई थी। बूढ़ी औरत ने संता से कहा, 'तुम मेरी सीट पर बैठे हुए हो। मुझे मेरी सीट वापस दो।' संता ने मना कर दिया। बूढ़ी औरत एयर होस्टेस के पास गई। संता ने सीट देने से साफ इंकार कर दिया। फिर थक के एयर होस्टेस पायलट के पास गई। पर संता अड़ा रहा कि वो उसी सीट पर बैठेगा। फिर पायलट ने संता के कान में कुछ कहा और संता चुपचाप अपनी सीट पर आकर बैठ गया। बाद में एयर होस्टेस ने पायलट से पूछा कि आपने संता से कहा क्या? पायलट, 'कुछ नहीं मैंने बस यही कहा कि बस मिडिल सीट ही चंडीगढ़ जाएंगी। बाकी सब जालंधर जा रही हैं।'
विज्ञापन

बैग में कितनी मुर्गियां?

बैग में कितनी मुर्गियां?
एक बार संता और बंता अचानक गांव की एक सड़क पर मिले। संता के कंधे पर एक बड़ा सा बैग था।
बंता: तुम्हारे बैग में क्या है?
संता: कुछ नहीं, मुर्गिया हैं।
बंता: अच्छा, अगर मैंने ये ठीक-ठीक अंदाजा लगा लिया कि बैग में कितनी मुर्गियां हैं तो क्या तुम वे मुर्गियां मुझे दे दोगे।
संता: ठीक है तुम दोनों ले लेना।
बंता: अममम.. पांच?

लाला गरीबचंद की अमीरी

लाला गरीबचंद एक अमीर जमींदार थे। एक दिन उन्होंने अपने मुनीम को बुलाया और कहा, 'सारा हिसाब-किताब लगाओ और बताओ कि मेरी संपत्ति कितनी है और कितने साल तक चलेगी?'
मुनीम ने सारी गिनती की और कहा: साहब आपके पास इतना पैसा है कि आपकी सात पुश्तें आराम से खाएंगीं।
लाला गरीबचंद खुश होने के बजाए दुखी होकर बोला: हाए मेरी आठवीं पुश्त का क्या होगा?

गजब का कम्प्यूटर

संता बंता से: मैंने एक ऐसा कंप्यूटर बनाया है डो बिल्कुल इंसानों की तरह व्यवहार करता है।
बंता: वो कैसे?
संता: जैसे ही ये कोई गलती करता है इल्जाम दूसरे कंप्यूटर पर लगाता है।

चीप होटल

एक दिन संता खाना-खाने एक चीप रेस्टोरेंट में गया। उसने वहां देखा कि बंता वहीं काम कर रहा है। वो बंता के पास गया औ बोला: तुम्हें शर्म नहीं आती कि तुम ऐसे चीप होटल में काम करते हो।
बंता: नहीं। क्योंकि मैं तुम्हारी तरह ऐसे चीप होटल में खाना नहीं खाता।

झूठ पकड़ने वाली मशीन

एक बार एक ब्रिटिश, अमेरिकन और संता एक झूठ बोलने वाली मशीन को टेस्ट कर रहे थे।
ब्रिटिश: आई थिंक कि मैं एक बार में बीयर की 20 बोतल खाली कर सकता हूं।
buzzzzz मशीन चिल्लाई।
अमेरिकन: आई थिंक मैं एक बार में 25 हैमबर्गर खा सकता हूं। buzzzz मशीन चिल्लाई।
संता: आई थिंक...!!!
और मशीन चिल्लाने लगी buzzzz buzzz buzzz
विज्ञापन

500 रुपए की शर्त 800 हारा

संता ने देखा कि बंता बहुत उदास बैठा था।
संता: क्या हुआ बंता बड़ा उदास दिख रहा है।
बंता: यार कल मैंने इंडिय़ा के जीतने पर सट्टा लगाया और 800 रुपए हार गया।
संता: ओह किस पर शर्त लगाई थी?
बंता: 500 रुपए की। इंडिया पर।
संता: अरे पर तू 800 कैसे हार गया?
बंता: मैंने क्रिकेट की हाइलाइट्स पर भी शर्त लगाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें