फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना ने सलमान खान की हीरोइन बनने से मना किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कंगना रनौत ने कामयाबी के सारे कीर्तिमान खान तिकड़ी के साथ काम किए गए बगैर स्थापित किए हैं, यह बात खूब अच्छे से रेखांकित हो चुकी है। इस बीच आमिर कंगना की खूब तारीफ कर चुके हैं और लगातार चर्चा है कि शाहरुख, सलमान या आमिर में से किसी के भी साथ कंगना कब कोई फिल्म करेंगी।
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों से कहा जा रहा था कि सलमान को लेकर बनने वाली फिल्म सुल्तान में कंगना हीरोइन होंगी। परंतु अब साफ हो गया है कि कंगना इस फिल्म में भी सलमान के साथ काम नहीं करेंगी।

जी नहीं, कंगना ने सलमान के साथ काम करने से इंकार नहीं किया है बल्कि उनके पास सुल्तान की शूटिंग के लिए तारीखें नहीं हैं। बताया जाता है कि फिल्म के निर्माता और निर्देशकों ने खुद कंगना से इस फिल्म में काम करने की बात की थी। उन्होंने कंगना को भरोसा दिलाया था कि उनका रोल सलमान के बराबर ही होगा, कम नहीं।
विज्ञापन

सलमान एक पहलान की भूमिका निभा रहे हैं

उल्लेखनीय है कि फिल्म में सलमान एक पहलान की भूमिका निभा रहे हैं और उनके अपोजिट नजर आने वाली नायिका भी पहलवान ही होगी। बताया जाता है कि कंगना ने इस फिल्म में दिलचस्पी ली थी, मगर फिर बाद में तारीखों की वजह से ना कह दिया।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, खुद कंगना ने स्वीकार किया है कि वह सुल्तान में काम नहीं कर सकेंगी क्योंकि उन्हीं दिनों में उन्हें विशाल भारद्वाज की फिल्म रंगून की शूटिंग करनी है। इन दिनों तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की कामयाबी का जश्न मना रहीं कंगना की अगली फिल्म कट्टी बट्टी होगी।

इसके बाद निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म शूट करेंगी और तब रंगून का नंबर आएगा। ऐसे में सुल्तान के साथ वह बॉक्स ऑफिस पर नहीं आ सकेंगी।
विज्ञापन

दोस्ती में पड़ी दरार?

पिछले दिनों ऐक्टर अमित साध के जन्मदिन की पार्टी में फिल्म काय पो चे के को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत नजर नहीं आए। इसके बाद से चर्चाएं है कि दोनों की दोस्ती में दरार पड़ गई है। अंदर की खबर रखने वालों कहना है कि साल भर पहले तक दोनों व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर अक्सर मिलते थे।

परंतु कुछ महीनों से उन्होंने एक-दूसरे की खबर लेना तक बंद कर दिया है। अमित के जन्मदिन पर सुशांत मुंबई में थे, मगर पार्टी में नहीं पहुंचे। क्या यह भी संभव है कि अमित ने उन्हें पार्टी में न बुलाया हो? उल्लेखनीय है कि काय पो चे के बाद में सुशांत के तेवर सितारे जैसे हो गए हैं, वहीं अमित का करिअर धीमी रफ्तार से चल रहा है। क्या दोस्ती के बीच करिअर आड़े आ रहा है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें