फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किस' के बाद उस शादीशुदा लड़के की दीवानी हुईं यामी गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ महीने पहले पहले पुलकित सम्राट और यमी गौतम पर निर्देशक दिव्या खोसला कुमार की फिल्म सनम रे के लिए एक चुंबन दृश्य फिल्माया गया था।
विज्ञापन


तब से यह सवाल लगातार गॉसिप गलियारों में गूंज रहा है कि क्या यह सुर्खियों में आने वाली नई बॉलीवुड़ जोड़ी है? खास बात यह है कि पुलकित शादीशुदा हैं और उन्होंने कुछ ही समय पहले अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता रोहिरा से शादी की है!

लेकिन सूत्रों की मानें तो फिल्म के सैट और उससे बाहर पुलकित और यमी की लगातार नजदीकियों वाली दोस्ती कुछ नए इशारे कर रही है।

इस तरह करीब आ रहे हैं दोनों

सैट पर मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों की जोड़ी तो जमती है, लेकिन उनके बीच नजदीकियां काफी हैं। वे केवल अच्छे दोस्त ही नहीं हैं। इस लव स्टोरी में दोनों पर पिछले दिनों एक चुंबन दृश्य फिल्माया गया और वे इसे लेकर बहुत ही सहज थे।

इसके अलावा कैमरे के पीछे भी दोनों के लंबा समय साथ गुजराने की चर्चा भी है। खबर है कि यह फिल्म बना रही कंपनी ने दोनों की कैमेस्ट्री को देखते हुए उन्हें दो और फिल्म के लिए साइन कर लिया है।

सैट पर रहने वाले सूत्रों की मानें तो पुलकित और यमी एक-दूसरे की वैनिटी वैन में काफी समय गुजारते हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी की दूरियां लगातार कम होती जा रही हैं।
विज्ञापन

घंटों सेट पर पुलकित का इंतजार करती रहीं यामी

फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार एक दिन शूटिंग के लिए यमी की मात्र डेढ़ घंटे सैट पर जरूरत थी। मगर वह पूरा दिन वहां रहीं और पुलकित का काम खत्म होने का इंतजार करती रहीं।

इस बीच वह वैनिटी वैन में बैठी रहीं, जबकि पुलिक शॉट के बीच जब जब समय मिला, वैनिटी वैन में पहुंच गए।

दोनों को सैट पर हमेशा एक-दूसरे के साथ देखा जाता है। ऐसे में देखने वालों के बीच कैसी दोस्ती संदेश जाता है, यह बिल्कुल साफ है। खैर, फिलहाल ये ऐक्टर चुप हैं और मीडिया में आ रही खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें