फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर रितिक से रिश्ते पर कंगना ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन
कंगना रनौत और रितिक रोशन को लेकर बॉलीवुड में काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में रितिक से भी इसको लेकर सवाल किया गया था, तब रितिक ने कहा था कि वो अभी सिंगल हैं। रितिक के साफ कर देने के बावजूद भी चर्चाएं रुकने का नाम नहीं ले रही थीं। आखिर कंगना ने भी कहा है, कि वो इस तरह की खबरों से हैरान हैं।
विज्ञापन


कंगना का कहना है कि वो सिंगल हैं और अभी किसी रिश्ते में बंधने का विचार नहीं रखती हैं। कंगना इस समय कामयाबी का मजा चख रही हैं। लेकिन कई तरह की चर्चाएं भी उनके नाम के साथ लगातार जुड़ती रहती हैं। कंगना का नाम इससे पहले अध्ययन सुमन और सूरज पंचोली के पिता आदित्य पंचोली के साथ जोड़ा जा चुका है। उनका कहना है कि वे किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं।
विज्ञापन

मेरी जिंदगी में कोई भी नहीं हैं

कंगना रनौत ने अपना नाम सितारों के साथ जुड़ने पर कहा कि अभी मेरी जिंदगी में कोई नहीं है। मैं अकेली हूं। साथ ही उन्होने कहा कि मैं सिंगल जरूर हूं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि मैं किसी के भी साथ डेट करने के लिए तैयार हूं।

उन्होने कहा कि मैं अपनी फिल्मों और किरदारों को लेकर सीरियस हूं। किसी रिश्ते में रहना एक बड़ा काम है और मैं किसी के साथ नाइंसाफी नहीं करना चाहती। कंगना इस इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म कट्टी-बट्टी के प्रमोशन में बिजी हैं।

इससे पहले रितिक रोशन से भी कंगना से रिश्ते को लेकर सवाल किए जा रहे थे। लेकिन रितिक ने भी कहा था कि वो इस तरह के सवालों से हैरान हैं। अब कंगना की सफाई के बाद माना जा रहा है कि अब इस रिश्ते के लेकर सवाल बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें