फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन कट्टी-बट्टी ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाई बढ़त

Sun, 20 Sep 2015 02:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार को रिलीज हुई कंगना रनौत और इमरान खान की फिल्म कट्टी बट्टी का पहले दो दिन बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं लेकिन औसत कमाई की है। कट्टी बट्टी का पहले दिन का कलेक्शन 5.28 करोड़ रहा था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में हल्की सी बढ़ोतरी दर्ज की है। फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 5.48 करोड़ की कमाई की। जो कि कंगना जैसी स्टार के फिल्म में होने को देखते हुए उम्मीदो से कम है।
विज्ञापन


कंगना की इसी साल रिलीज तनु वेड्स मनु रिटर्न्स साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही जिसके मुकाबले में कट्टी-बट्टी पहले दिन ही काफी पिछड़ती नजर आ रही है। फिल्म को समीक्षकों ने भी कोई खास भाव नहीं दिया है। ज्यादातर रिव्यू फिल्म को कमजोर बता रहे हैं। इमरान खान को भी एक बार फिर झटका लगा है।

इमरान खान लंबे समय से एक अदद कामयाब फिल्म की तलाश में हैं। जो इस फिल्म से भी पूरी होती नहीं दिख रही है। हालांकि फिल्मी पंडितों को छुट्टी के दिन यानि शनिवार, इतवार फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर सुधरे प्रदर्शन की उम्मीद है। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
विज्ञापन


#KattiBatti biz hardly witnesses much growth on Sat. Fri 5.28 cr, Sat 5.48 cr. Total: ₹ 10.76 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) September 20, 2015
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें