एक नवविवाहित पत्नी ने काम से घर आये पति को कहा,"मेरे पास तुम्हारे लिए एक अच्छी खबर है बहुत जल्द ही हम दो से तीन हो जाएँगे।"
पति ख़ुशी से झूमने लगा और अपनी पत्नी को गले लगा लिया, "अरे मेरी जान मैं इस दुनिया मैं सबसे खुशनसीब आदमी हूँ।"
"मुझे ख़ुशी है की तुम्हें इतना अच्छा लगा, कल सुबह मेरी माँ हमारे साथ रहने आ रही है", पत्नी ने कहा।
नयी पड़ोसन!
एक नवविवाहित जोड़ा शादी के बाद रहने के लिए शहर में आया वहां उन्होंने एक कमरा लिया और नए पड़ोसियों के साथ रहने लगे।
एक सुबह महिला ने देखा कि उनकी पड़ोसन ने कपड़े धोकर बाहर सुखाने के लिए डालें है।
उसने कपड़ों की तरफ देखा और कहा,"लगता है इसे कपड़े साफ़ करना नही आते देखो कितने गंदे रखे हैं उसे कपड़े धोने का अच्छा साबुन इस्तेमाल करना चाहिए उसके पति ने भी देखा और उस वक्त चुप ही रहा।"
इसके बाद लगातार दो तीन सप्ताह तक वह महिला उसी प्रकार उस महिला के बारे में बोलती रही।
फिर एक महीने बाद एक सुबह जब महिला ने देखा तो हैरानी के साथ अपने पति से कहने लगी, "देखो लगता है आज इसने अच्छे साबुन का इस्तेमाल किया है और अब इसे कपड़े धोने भी आ गए है, मुझे हैरानी है कि इसे ये सब किसने सिखाया होगा?"
उसके पति ने कहा, "आज सुबह मैं जल्दी उठ गया था और मैंने अपने कमरे की खिड़कियाँ साफ़ की है।"
पतियों के 500 बहाने!
एक सेल्समैन घर-घर जाकर किताबें बेचने का काम करता था उसने एक घर की डोरबेल बजाई तो एक महिला ने दरवाजा खोला।
सेल्समैन: मैडम मेरे पास एक किताब है, जिसमें पतियों के रात देर तक बाहर रहने के 500 बहाने बताये गए है, क्या आप इसे खरीदना चाहेंगी?
महिला: आप को क्या लगता है कि मैं इस किताब को क्यों खरीदूं?
सेल्समैन: क्योंकि आज सुबह ही मैंने इस किताब कि एक प्रति आपके पति को बेचीं है।
स्वर्ग का द्वार!
एक बार एक व्यक्ति ने मौत के बाद स्वर्ग का दरवाज़ा खटखटाया तो अन्दर से आवाज आयी,"क्या तुम शादीशुदा हो?"
आदमी: जी हां।
अन्दर से फिर आवाज़ आयी," तुम अन्दर आ सकते हो, तुमने शादी करके दुनिया में काफी सजा पायी है।"
उसके बाद दूसरे आदमी ने दरवाजा खटखटाया तो अन्दर से आवाज आयी ,"क्या तुम शादीशुदा हो?"
दूसरा आदमी: जी हां, मेरी दो बार शादी हो चुकी है।
अन्दर से आवाज़ आयी," भाग जाओ, यहां बेवकूफों के लिए जगह नहीं है।"
सपनो का मतलब!
एक नवविवाहित जोड़ा दोपहर को अपने घर में सो रहा था। जागने पर पत्नी ने अपने पति से कहा," जानते हो, अभी-अभी मैंने क्या सपना देखा?"
पति : क्या?
पत्नी : मैंने देखा कि तुम मेरे लिये नया सोने का हार लेकर आये हो। इस सपने का क्या क्या अर्थ हो सकता है?
पति: यह तुम आज रात को जान जाओगी।
रात को जब पति घर लौटा तो उसके हाथ में एक पैकेट था जो उसने अपनी पत्नी को दिया।
मन ही मन खुश होते हुये, जब पत्नी ने उस पैकेट को खोला तो उसमें एक पुस्तक निकली जिसका नाम था, "1001 सपनों के अर्थ।"