फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुटकुलाः गब्बर इज बैक!

विज्ञापन
विज्ञापन
एक आदमी की कार पार्किंग से चोरी हो गयी. दो दिन बाद देखा तो कार वापस उसी जगह पार्किंग में ही खड़ी थी। अंदर एक लिफाफा था उसमे एक माफीनामा था जिसमे लिखा था, "माँ की तबियत अचानक बिगड़ जाने से रातों रात बड़े अस्पताल लेकर जाना आवश्यक था लेकिन इतनी रात में और छुट्टियों के सीजन में गाडी मिली नहीं इसकी वजह से आपकी गाड़ी को उपयोग में लाया।
विज्ञापन


आपको तकलीफ देने क लिये खेद है... गाडी में जितना पेट्रोल था उतना ही है। आपको गाड़ी के इस्तेमाल की एवज में कल रात की "गब्बर इज बैक" सिनेमा की टिकट आपके परिवार के लिए कार में रखी हैं। मुझे बड़े दिल के साथ माफ़ करिये... ये विनती है आपसे।`
Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म पसंद आई कि नहीं

खत में कहानी असल लगने से और गाड़ी जैसी की तैसी वापस सही सलामत मिलने से परिवार शांत हो गया और दूसरे दिन "गब्बर इज बैक" देखने के लिए पहुंचे। भीड़ इतनी ज्यादा इतनी थी की वहाँ पर टिकट ब्लैक में मिलना संभव नहीं था; उन्होंने आराम से बैठकर फिल्म देखी।

रात में घर पहुंचे तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो सब कीमती सामान गायब था। बाहर टेबल पे एक लिफाफा पडा था, जिस पर लिखा था "फ़िल्म पसंद आयी कि नहीं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें