इस शुक्रवार को ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जज्बा' रिलीज हुई है। इससे ऐश्वर्या राय की लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी हुई है। ट्रेलर भी फिल्म के प्रति काफी उत्सुकता जगा रहे थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कोई खास कमाल नहीं कर सकी। फिल्म ने पहले दिन 4.23 करोड़ की कमाई की।
लेकिन शनिवार ने फिल्म को अच्छा बिजनेस किया। फिल्म ने दूसरे दिन 5.49 करोड़ की कमाई की। इस तरह अब फिल्म की कमाई 9.72 करोड़ हो गई है। ऐश्वर्या के साथ फिल्म में इरफान खान भी और शबाना आजमी भी हैं। फिल्मी पंडितों ने रविवार को फिल्म का बिजनेस बढ़ने की उम्मीद जाहिर की है। फिल्म की कमाई को लेकर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#Jazbaa biz witnesses SOLID growth on Sat. Good word of mouth has translated into strong biz. Fri 4.23 cr, Sat 5.49 cr. Total: ₹ 9.72 cr.— taran adarsh (@taran_adarsh) October 11, 2015