फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने से जूनियर जैकलीन से मात खा गईं कैटरीना कैफ!

विज्ञापन
विज्ञापन
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सफल हीरोइन है, लेकिन वो अपने से जूनियर जैकलीन से मात खा गईं हैं। दरअसल हुआ ये है कि पिछले साल आई ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की फिल्म 'बैंग-बैंग' के सीक्वल को जैकलीन ने कैट से हथिया लिया है।
विज्ञापन


'बैंग-बैंग' के सीक्वल में अब जैकलीन नजर आएंगी। अभी फिल्म की पूरी स्टारक्स्ट के बारे में अभी कुछ साफ नहीं हो सका है। लेकिन माना जा रहा है, कि फिल्म के सीक्वल में ऋतिक भी नहीं होंगे।

खबरों के मुताबिक फिल्म का नाम भले ही 'बैंग बैंग-2' होगा, लेकिन इस फिल्म की कहानी पुरानी कहानी से एकदम अलग होगी। 'बैंग बैंग' फिल्म को निर्देशित करने वाले सिद्धार्थ आनंद ही इस फिल्म के सीक्वल को भी निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैकलीन के लिए क्यों खास है 'बैंग-बैंग-2'

माना जा रहा है कि आशुतोष गोवारिकर की चर्चित फिल्म 'मोहन जोदाड़ो' में बिजी होने की वजह से ऋतिक ये फिल्म नहीं कर पाएंगे। निर्माताओं के अनुसार, नईं स्टार कास्ट के साथ अगले साल तक फिल्म फ्लोर पर जायेगी। फिल्म में हीरो के साथ-साथ विलेन की भी तलाश जारी है।
जैकलीन के लिए ये फिल्म काफी बड़ा मौका हो सकती है। क्योंकि इसमें हीरोइन के रोल के लिए काफी स्पेस होने की उम्मीद है। हालांकि जैकलीन के नाम पर 'किक' जैकी हिट फिल्म है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी 'ब्रदर्स' भी अच्छा बिजनेस कर रही है।

लेकिन 'किक' में सलमान और 'ब्रदर्स' में अक्षय के होने के चलते जैकलीन को कुछ खास करने को नहीं मिला। उनके सामने अभी भी बॉलीवुड में अपने दम पर पहचान बनाने की चुनौती है। अब 'बैंग-बैंग-2' से जैकलीन को कितना फायदा होता है ये तो फिल्म के आने के बाद ही पता चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें