फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में: 'बेशरम' की असफलता और दीपिका की बातें

Tue, 08 Oct 2013 03:33 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
* 'बेशरम' के बॉक्स ऑफिस पर ठंडा पड़ जाने से फिल्म 'वार छोड़ न यार' की टीम बहुत खुश है? जी हां, उन्हें डर था कि रणबीर की फिल्म चलती रही तो थियेटर कैसे मिलेंगे। अब शुक्रवार तक आधे थियेटरों से 'बेशरम' का बोरिया-बिस्तर बंध जाएगा। सचमुच यह जानकर कोई अगर शर्मिंदा है, तो वह है कपूर चिराग।
विज्ञापन


*दीपिका पादुकोण ने अभी तक सलमान खान के साथ भले ही कोई फिल्म न की हो, लेकिन उन्होंने एक चौंकाने वाला राज खोला है। दीपिका ने कहा कि उनकी पहली फिल्म (ओम शांति ओम) भले ही शाहरुख खान के साथ रही हो, लेकिन बॉलीवुड में उन्हें फिल्म ऑफर करने वाले सलमान पहले व्यक्ति थे।

*बीते रविवार को मुंबई में एक किताब का लोकार्पण हुआ, डिफीट डिप्रेनश प्रिवेंट स्यूसाइड। किताब में फिल्मी सेलेब्रिटियों को संबोधित करते हुए आत्महत्या जैसे कदम से बचने के लिए कई सलाह दी गई हैं। फिल्मी दुनिया के लोग नाराज हैं कि उन्हें ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है? हताशा में वे क्या यही कदम उठाते हैं?
विज्ञापन


*निर्माता-निर्देशक करन जौहर का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान को उनसे बेहतर कोई नहीं जानता है। कारण...? करन के अनुसार शाहरुख के साथ उन्होंने ५०० दिन फिल्म सैट पर बिताए हैं और २००० दिन निजी ढंग से। यही कारण है कि करन के बारे में कुछ चर्चाएं कभी थमने का नाम नहीं लेतीं!
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें