फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुतों ने मुझे धोखा दिया हैः कंगना रानौठ

विज्ञापन
विज्ञापन
कंगना रानौठ के बारे में माना जाता है कि उनकी बहुत दिनों तक किसी से भी नहीं पटती है।
विज्ञापन


अपने इस स्वभाव के बारे में खुद कंगना कहती हैं "मुझे अपने ज़िद्दी स्वभाव का ख़मियाज़ा भी भुगतना पड़ा है। हाथों से कई बार चीजें छिन जाती हैं।

मगर यह भी महसूस होता है कि मेरा ज़िद्दी मिज़ाज ही मुझे इस मुकाम तक लाया है। ये बदतमीज़ियां और ज़िद मैंने अपने घर में न की होतीं तो शायद मैं यहाँ न होती।"

निजी ज़िन्दगी से जुड़े विवादों और अफ़वाहों के बारे में कंगना बताती हैं, ''सभी का अपना-अपना नज़रिया होता है, अनुभव होते हैं, मतभेद होते हैं तो विवाद के लिए भी जगह बन जाती है।"
विज्ञापन


वे आगे कहती हैं, "ऐसा नहीं है कि अब इन विवादों से फ़र्क नहीं पड़ता, पड़ता है। कई बार जब निजी बातें सार्वजनिक हो जाती हैं और गॉसिप बनकर चटखारों का विषय बन जाती हैं, तो तकलीफ़ भी होती है। मगर फिर उन्हें हैंडल भी करना पड़ता है।''

अतीत भी रहा है विवादास्पद

कहते हैं कि इंसान के अतीत के फ़ैसले ही उसका आज बनाते हैं। कंगना जब से फिल्मों में आईं, उनका नाम किसी न किसी से जुड़ता रहा। पहले उनका नाम आदित्य पंचोली से जोड़ा गया। फिर अध्ययन सुमन से उनके प्रेम प्रसंग पर चर्चे हुए। अतीत को लेकर उनके मन में कहीं किसी तरह का पछतावा तो नहीं।

वे कहती हैं, ''अफ़सोस तो नहीं होता। आप किसी हालात से गुज़रे हों, या किसी भी तालमेल में रहे हों, ऐसा नहीं होता कि आप कुछ सीखते नहीं हैं। हर अनुभव एक सबक होता है। उसमें ये सोचना कि ऐसा नहीं होता तो वैसा होता बेवकूफी है।

क्योंकि कितने अरबों-खरबों पल और कितने अनगिनत इत्तेफ़ाक आपको इस मुकाम यानी वर्तमान तक लाते हैं। इस फ़लसफ़े से तो सभी वाकिफ़ हैं कि एक भी सेकेंड इधर-उधर हो गया होता तो हम और आप यहाँ बैठे बातें न कर रहे होते। मैं अपनी ज़िंदगी को अध्यात्मिक नज़रिए से देखती हूँ।''

'लोगों ने धोखा दिया'

पर्दे पर ट्रेजेडी क्वीन के किरदार बखूबी अंजाम देने वाली कंगना के बारे में कहा जाता है कि वे प्यार के मामले में अनलकी साबित हुई हैं। क्या अब प्यार को लेकर उनके मन में कड़वाहट है?

इस सवाल पर वे कहती हैं, ''माना मुझे लोगों ने धोखा दिया, मेरे साथ बुरा बर्ताव किया, पर परिवार और दोस्तों के मामले में मैं लकी हूँ। मेरा परिवार मुझे बहुत चाहता है। जहाँ तक किसी ख़ास दोस्त या किसी ख़ास शख़्स की बात है, तो फिलहाल मेरे पास इतना वक़्त नहीं है। जब वक़्त आएगा तब उसे भी मौका दूँगी। फिलहाल मैं सिंगल हूँ।''

किसी से बनती नहीं है का आरोप

कंगना एक अच्छी अभिनेत्री हैं, ये सभी मानते हैं पर उनके साथ काम करनेवालों का इल्ज़ाम है कि उनके नाज़-नखरे बहुत होते हैं। कहा जाता है कि आमतौर पर वे सेट पर सामंजस्य नहीं बिठा पातीं। कुछ अरसा पहले डेविड धवन की 'रास्कल' के दौरान उन पर ये इल्ज़ाम लगा था।

इस आरोप पर वे कहती हैं, 'सबका स्वभाव अलग होता है। मैं स्वभाव से थोड़ी ज़िद्दी हूं, अड़ियल हूं और मुझे कई बार बहुत ग़ुस्सा आ जाता है। अगर मुझे दाएं जाना है, तो दुनिया की कोई ताक़त मुझे बाएं नहीं भेज सकती। मेरा यह स्वभाव बचपन से है। कई लोग इसे बुरा मानते हैं पर कई इस ज़िद्दी स्वभाव के कारण मेरी क़द्र करते हैं।"
विज्ञापन


वे कहती हैं, "मुझे अपने इस स्वभाव का ख़मियाज़ा भी भुगतना पड़ा है। मेरे हाथों से कई बार चीजें छिन जाती हैं। मगर यह भी महसूस होता है कि मेरा ज़िद्दीमिज़ाज ही मुझे इस मुकाम तक लाया है। ये बदतमीजियां और ज़िद मैंने अपने घर में न की होतीं तो शायद मैं यहाँ न होती।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें