फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह सच है कि मैं खुद विशाल के पास जाती थीः करिश्मा

Thu, 03 Jan 2013 10:49 AM IST
- अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
'बिग बॉस 6' अपने अंतिम चरण पर हैं, लेकिन घर के सदस्यों के बेघर होने का सिलसिला अभी भी जारी है। बिग बॉस के घर से पिछले सप्ताह के मिड में करिश्मा घर से बेघर हो गईं थी। करिश्मा इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें बिग बॉस के घर का सदस्य बनने का मौका मिला। करिश्मा ने अमर उजाला से वहां अनुभवों को बांटा। आइए जानें क्या कहती हैं करिश्मा कोटक।
विज्ञापन


बिग बॉस के घर में आपने क्रिसमस को कैसे एन्जॉय किया?
(हंसते हुए) क्रिसमस इतना अच्छा था कि मैं घर से निकल गई।

आपको इस बात का दुख है कि आप शो के अंतिम समय में बाहर आ गए और आखिर तक नहीं पहुंच पाई?
ऐसा नहीं है। अब 13-14 वीक के शो में मैं 12 वीक तक घर में रही तो इससे बात और क्या हो सकती थी। कुछ ना कुछ तो शो में मैं अच्छी रही ही, नहीं तो मैं काफी पहले ही शो से आउट हो चुकी होती। मुझे खुशी है कि मैंने यहां इतना समय गुजारा।

दूसरी बार आपने बिग बॉस के घर में एंट्री की, कितना कुछ अलग था सेकेंड टाइम में?
अलग इसीलिए था सबकुछ क्योंकि मैं सिद्धू जी को बहुत मिस कर रही थी। नो डाउट! उनके जाने के बाद घर का माहौल बहुत बदल चुका था। मेरी लाइफ के इमोशनल टाइम की स्टार्टिंग थी ये। लेकिन जो कुछ भी था सब अच्छा ही था। इस एक्सपीरिएंस ने मुझे बहुत स्ट्रांगर बनाया है।
विज्ञापन


आपको क्या लगता है, क्या कारण रहे कि आप इस शो में अंत तक नहीं जा पाईं?
मुझे नहीं लगता कि मैं घर से जल्दी बाहर आई हूं। शो में विनर तो एक ही हो सकता है और मैं जीतने वाली नहीं हूं तो अच्छी बात है कि मैं शो से पहले ही बाहर आ गई। मुझे लगता है कि इस घर में जो 4 सप्ताह से ज्यादा रह सकता है वो विनर है।

आपको शो को कहीं ना कहीं जीतने की उम्मीद थी या नहीं?
नहीं, मेरे ख्याल से मैं ये शो जीत चुकी हूं क्योंकि जिस सिचुएशन में मैं गई और दोबरा एंट्री करना और वहां रहना। ये सब हर कोई नहीं कर सकता। मैं अपने मॉम और ब्रदर के लिए पहले ही विनर बन चुकी हूं। मैंने वापिस आकर यहां अपना ग्रेस और डिग्निटी मेंटेन की।

अब घर के अंदर जो सदस्य हैं उनमें से कौन लगता है कि वो जीत सकता है?
उर्वशी के चांस बहुत हाई है क्योंकि वो बहुत स्ट्रांग हैं, बहुत स्ट्रेट फॉरवर्ड हैं और ये क्वालिटी उनकी मुझे बहुत पसंद आती है। शायद उनका विनिंग चांस बहुत हाई हो सकता है।

इमाम के साथ आपको कभी काम करने का मौका मिला है?
नहीं मुझे उनके साथ कभी काम करने का मौका नहीं मिला।

इमाम के बारे में आपकी क्या राय है?
वो सच में अलग '6' हैं। रही इमाम की बात तो वो जैसे दिखते हैं सचमुच वैसे ही हैं। मुझे नहीं लगता कि वो कोई परफॉर्म कर रहा है। हां, ये नहीं मालूम कि वो कैमरा के लिए ज्यादा कर रहे हैं या नहीं। लेकिन ऐसा वो रीयल लाइफ में ही हैं।

घर में जाने के बाद अपने अंदर कुछ बदलाव पाती हैं?
हां या मुझे पता चला कि मैं कितनी स्ट्रांग हूं और मुझमें कितना पेशेंस हैं। मेरी मॉम को नहीं लगता था कि मुझमें ये क्वालिटी भी हैं। अब मेरी मॉम सबको कह सकती हैं कि मेरी बेटी किसी भी सिचुएशन में रह सकती है। मुझे लगता है कि ये शो आपको टफ और स्ट्रांग बनाता है।

घर में आपके कुछ यादगार पल?
मेरे यादगार पल सिद्धू जी के साथ बीते। मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। वो हमेशा अच्छी एडवाइस देते रहे हैं। इमोश्नल मोमंट था जब मैं घर से निकली। इसके अलावा बिग बॉस में इतने अच्छे मोमंट आते हैं और इतनी इंट्रस्टिंग चीजें होती हैं कि आप जान नहीं पाते कि क्या चीज ज्यादा इंट्रस्टिंग थी। हर चीज में आपको अपनी शक्ति या वीकनेस भी दिखाई देगी। आप यहां अपने आपको पहचान सकते हैं। इस घर में आप अपने आपको पहचान पाते हो।

बिग बॉस के घर में आने से आपको कॅरियर में कुछ लाभ होगा?
हां लोग मुझे पहले के मुकाबले ज्यादा जानेंगे, क्योंकि 'बिग बॉस 6' में आपने हिस्सा लिया है और 12 सप्ताह तक आप रहे हो तो जाहिर सी बात है कि लोग आपको पहचानते हैं, आपके नेचर को जान जाते हैं। 5-6 लोगों के कॅरियर को यहां आकर इस बार बहुत फायदा मिलने वाला हैं।

एक ऐसा टास्क आया था जब राजीव और विशाल का सना के साथ डेटिंग का सीन चला था। आपको क्या लगता है ऐसे में राजीव डेलनाज को आज भी चाहता है और विशाल-सना के बीच कुछ है?
मुझे लगता है विशाल सच में सना को पसंद करते हैं, वो दोनों पहले से भी दोस्त है। विशाल ने शो में भी बोला था कि वो सना को डेट पर ले जाना चाहते हैं। मेरे ख्याल से दोनों के बीच एम-दूसरे के लिए स्ट्रांग फीलिंग्स हैं।
राजीव के मन में डेलनाज को लेकर क्या है इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता। हां, 14 साल की शादी है तो जाहिर सी बात है फीलिंग्स तो होगी ही, लेकिन उन दोनों के बीच अब दोस्ती के सिवाय कुछ नहीं हो सकता।

सुनने में आया था कि विशाल ने शो में एंट्री से पहले आपके बारे में पूछा था, इधर विशाल का बातचीत के दौरान कहना था कि करिश्मा ही मेरे पास बात करने आई, मैं नहीं गया। विशाल की बातों में कितना सच था?
दरअसल, विशाल हमेशा एक ही जगह में बैठता था और अगर आपको विशाल से बात करनी है या कुछ काम है तो आपको विशाल के पास ही जाना पड़ेगा वो खुद उठकर आपके पास नहीं आएगा। वो अपना पूरा दिन, पूरी रात एक ही जगह पर बिताता था। और हां, ये सच है मैं विशाल के पास बातें करनी जाती थी, क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि घर में किसी को अकेलापन महसूस हो। लेकिन ऐसा नहीं कि सिर्फ मैं ही जाया करती थी बल्कि वो भी मुझसे बात करने आया करते थे।
विज्ञापन


आप अपने फैन्स को और हमारे पाठकों को न्यू ईयर पर क्या मैसेज देना चाहेंगी?
आप सभी को नए साल की बहुत-बहुत बधाई। जिंदगी बहुत छोटी है तो इसे भरपूर जीओ, एंड गॉड ब्लेस यू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें