बिग बॉस में इमाम सिद्दीकी ने जमकर सबसे पंगा लिया। अभी इमाम को बिग बॉस के घर में गए तीन दिन भी नहीं बीते थे कि एक दिन अचानक मेरे फोन की घंटी बजी और मुझे बताया गया कि इमाम घर से बेघर हो गए हैं। मुझे विश्वास नहीं हुआ जो इमाम तीन दिन पहले बिग बॉस के घर में जाने से पहले खूब बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थें वे अचानक बाहर कैसे आ गए। जानने पर पता चला कि आखिर सच्चाई क्या है? तो चलिए जानते हैं इमाम ने क्या कहाः
आपका तीन दिन का एक्सपीरिएंस कैसा रहा बिग बॉस के घर में?
बहुत बढ़िया रहा। लेकिन मुझे बेहद अफसोस के साथ माफी मांगनी पड़ रही है कि मैंने जो हरकत कि उसके लिए हो सके तो मुझे माफ कर दीजिए। मुझे नहीं मालूम कैसे मेरा मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहा।
कहीं ऐसा तो नहीं आप दर्शकों का मनोरंजन करने गए थे और यही बात आप पर हावी हो गई?
मुझे लगता है कि मैं एक आजाद पंछी की तरह रहा हूं। मैं एकदम अकेले रहता हूं, और यहां एकदम माहौल बदला हुआ था। दो दिन तक तो मनोरंजन हुआ लेकिन तीसरे दिन मुझे महसूस हुआ कि मुझे यहां से जाना चाहिए। मुझे वहां बहुत घुटन सी महसूस होने लगी थी। मैंने काफी देर से बिग बॉस को बोल रहा था मुझे यहां से निकालिए जब किसी ने मेरी नहीं सुनी तो फिर मैंने तोड़-फोड़ शुरू की। प्लीज मैंने जो भी किया मुझे उसके लिए माफ कर दें।
कहीं ऐसा तो नहीं कि आपने सोचा था कि आप बिग बॉस के मॉडर्न हाऊस जाएंगे तो आपको बहुत लोग मिलेंगे लेकिन आपको मड हाऊस में भेज दिया गया, कहीं इससे तो आप अपसेट नहीं थे?
नहीं-नहीं। मुझे मड हाऊस जाने में जितना आनंद, उमंग और उत्साह आया वो मेरी लिए एक वरदान था। क्योंकि उस घर में जाकर मैं वापिस अपने अतीत में जा पहुंचा।
जब आपका दम घुटने लगा था तो फिर आप दोबारा बिग बॉस के घर में क्यों जाना चाहते हैं?
इसकी दो वजहें है- मैं बेहद प्रोफेशनल हूं, मुझे 25 साल का एक्सपीरिएंस हैं, कलर्स के साथ मेरा कॉन्ट्रैक्ट था, मैंने इन्हें 13 जनवरी तक तारीख दे रखी है तो मुझे किसी भी तरीके से ये कॉन्ट्रैक्ट कायम रखना है। फिर चाहे मैं घर के अंदर रहूं या बाहर। इस बीच मैं कोई दूसरा काम भी नहीं ले सकता।
दूसरी बात किसी ने मुझे यहां आने या वहां रहने के लिए कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की थी। ये मेरे ईमान के लिए जरूरी था कि मैं वापिस आउं और लोगों से माफी मांगू। मैंने जब अपने आपको उस शो में देखा तो मुझे अपने आपसे इतनी घृणा महसूस हुई कि मैं बहुत ज्यादा शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं।
इस बार बिग बॉस के घर में आपकी क्या नई स्ट्रेटर्जी रहेगी?
मुझे लगता है कि पहले मैं बहुत ज्यादा ओवर कॉन्फिडेंट हो गया था और ऐसे में कोई इंसान नए अनुभव नहीं पा सकता। अब मैं परिसिथतियों के अनुकूल रहने की कोशिश करूंगा ताकि सही स्ट्रेटर्जी बना पाउं।
तो क्या आप श्योर हैं कि आप अब शो को बीच में छोड़कर बाहर नहीं आएंगे?
मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि मैं वहां रंगमंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करने जा रहा हूं और मैं अपने इस प्रयास को कायम रखूंगा।
क्या आपको लगता है दर्शकों के सामने आपकी जो नेगेटिव इमेज बन गई है आप उसे बदलने में कामयाब होंगे?
मैं कलर्स का, सलमान भाई का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे वापिस आने का एक ओर मौका दिया कि जाओ अपनी कला का प्रदर्शन करो, एन्जॉय करों और तमीज से रहो। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उनके विश्वास पर खरा उतरूं। मैं आप सबको यही कहना चाहता हूं कि मैं अपने किए पर बहुत शर्मिंदा हूं। मैं जब भ नज्ञॅमिनेशन में आउं, प्लीज मुझे वोट देकर मुझे जीताएं।
आश्का ने आपको बिल्कुल पसंद नहीं किया और वो दुआ कर रही थीं कि आप चले जाएं तो आप उन्हें मनाने के लिए क्या करेंगे?
मेरे सामने उन्होंने इस तरह की कोई बयानबाजी नहीं की। मुझे नहीं मालूम मेरी पीठ पीछे उन्होंने क्या बोला।
मैं मानता हूं कि आखिरी दिन वो बहुत डर रहीं थी और मैं उनसे और निरहुआ जी से भी माफी मांगना चाहूंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि वो लोग मुझे माफ करें।
जाने से पहले आप अमर उजाला के रीडर्स के लिए कोई संदेश देना चाहेंगे?
मुझे तहेदिल से माफ करें। मैंने गलती की है, इसका मुझे अहसास है। मुझे एक और मौका मिला है तो मैं आप सबका मनोरंजन करूंगा प्लीज मुझे माफ कर दीजिए।
जाने से पहले इमाम सिद्की की अमर उजाला से बातचीत के कुछ अंश यहां भी पढ़ेः बिग बॉस में मुझे किसी से दोस्ती नहीं करनीः इमाम सिद्दीकी