फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे करें अपना डिप्रेशन दूर?

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्रेशन यानी अवसाद की समस्या आज बेहद आम है। कई बार अवसाद हम पर कुछ इस तरह हावी हो जाता है कि मन में आत्महत्या तक के विचार घर कर जाते हैं। लेकिन अगर शुरुआत में ही  डिप्रेशन के लक्षणों को पहचानकर आप इन्हें दूर करने का प्रयास करें तो बिना किसी डॉक्टरी उपचार के आप डिप्रेशन से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले डिप्रेशन दूर करने के लिए आठ घंटे की नींद लें। नींद पूरी होगी तो दिमाग तरोताजा होगा और नकारात्मक भाव मन में कम आएंगे। प्रतिदिन सूरज की रोशनी में कुछ देर जरूर रहें। इससे अवसाद जल्दी हटेगा। बाहर टहलने जाएं। रोज बाहर टहलें, कभी-कभी कॉफी शॉप में कुछ समय बिताएं या बाहर खाना खाने जाएं। इससे मन में उत्साह बना रहेगा। अपने काम का पूरा हिसाब रखें। दिन भर में आप कितना काम करते हैं और किस गतिविधि को कितना समय देते हैं इस पर जरूर गौर करें। इससे आपको सभी गतिविधियों के बीच संतुलन बनाने में आसानी होगी और तनाव कम होगा। ध्यान व योग को दिनचर्या में शामिल करें।बनाएं अपनी विश लिस्ट
डिप्रेशन से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी विश लिस्ट बना सकते हैं जिसमें हर वह काम जिसमें आपको खुशी मिलती है जरूर करें। जैसे प्रकृति के करीब समय बिताना, अच्छी किताब पढ़ना, खाना बनाना, लिखना, संगीत सुनना, टीवी देखना या कोई मनपसंद शौक पूरा करना।
विज्ञापन


इसके लिए आप समय निर्धारित करें और कितने भी व्यस्त क्यों न हों इन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। इससे आपके मन की उदासी दूर होगी और कुछ नया करने का उत्साह बना रहेगा। आप इसमें कहां तक सफल हुए हैं और कितनी गतिविधियां कर पा रहे हैं, इसका लेखा-जोखा रखें।

ऐसे रखें अपने गुस्से को नियंत्रित
क्या आपको बहुत ज्यादा गुस्सा आता है? छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आता है या फिर एक बार गुस्सा आ जाए तो खुद को शांत करना आपके बस में ही नहीं होता? अगर आप गुस्से पर नियंत्रण से संबंधित किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं तो जरा इन उपायों पर गौर करें -  

दिमाग करें 'शट डाउन'
बहुत ज्यादा क्रोध आता है तो दिमाग को कुछ नहीं सूझता। ऐसे में अपने गुस्से पर नियंत्रण के लिए सबसे पहले दिमाग के कंप्यूटर को शटडाउन करने लें यानी सब कुछ सोचना बंद कर दें। कौन क्या कह रहा है, किस बात पर आपको गुस्सा आ रहा है, आस-पास क्या चल रहा है, आप किसी भी बात पर ध्यान न दें।

लंबी श्वास से मिलेगी राहत
अब गहरी श्वास लें जिससे आपकी सभी इंद्रियों को आराम मिलेगा। यह उपाय काफी समय से चला आ रहा है। अपनी सांसों पर केंद्रित होकर लंबी सांस लेने से दिमागी तनाव को आराम मिलता है। क्रोध पर  तुरंत नियंत्रण के लिए इससे अधिक प्रभावी उपाय कुछ नहीं।

पहले सोचो और फिर प्रतिक्रिया दो
एक बार जब आपने अपने गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण कर लिया तो शांत दिमाग से सोचें कि मुद्दा क्या था, गलती किसकी थी और अब आगे क्या करना है। इससे फायदा यह होगा कि आपको पूरे मामले में अपनी गलती भी समझ में आ जाएगी।

सौम्यता से अपनी बात रखें
अब आप अपनी बात सामने वाले के आगे सौम्यता से रखें। अगर कहीं आपकी गलती है तो सबसे पहले माफी मांग लें जिससे आपको अपनी बात कहने में संकोच न हो। इस तरह किसी भी परिस्थिति में क्रोध पर नियंत्रण पाने के इस उपाय पर हमेशा अमल करने से धीरे-धीरे आपका गुस्सा खुद ही कम होने लगेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें