एक बार एक आदमी के घोड़े को कब्ज हो गयी है तो वह जानवरों के डॉक्टर के पास गया और बोला, "डॉक्टर साहब मेरे घोड़े को बहुत ही बुरी तरह से कब्ज हो गयी है, जिस वजह से वह ठीक तरह से शौच भी नहीं जा पा रहा है।"
आदमी की बात सुन कर डॉक्टर ने उसे एक गोली दी और बोला, "यह लो यह पेट साफ करने की गोली है, तुम इसे पशुओं को दवाई देने वाली नली में रख कर इसका एक सिरा घोड़े के मुंह में डाल देना और दूसरी तरफ से फूंक मार देना ताकि गोली घोड़े के पेट में चली जाए, और कुछ देर बाद ही तुम देखोगे की घोड़े के शौच एकदम सामान्य हो जायेंगे और उसका पेट भी बिल्कुल साफ हो जाएगा।" डॉक्टर की बात सुन आदमी दवा लेकर घर चला गया।