फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल की की घायल वंस अगेन की छह दिन की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सनी देओल की फिल्म 'घायल वंस अगेन' का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। लंबे इंतजार के बाद आने के कारण फिल्म के कमाई में भी फिल्मी पंडितों के साथ-साथ दर्शकों की भी दिलचस्पी है। सनी देओल का पिछले कुछ दिनों में करियर बेहद डावांडोल रहा है। सनी देओल के लिए ये फिल्म बेहद अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन


लंबे समय से करियर के पटरी पर ना आने से दुखी सनी ने खुद ही अपनी 1990 की सुपरहिट फिल्म घायल का सीक्वल घायल वंस अगेन बनाई है। लंबे समय से वो 'घायल वंस अगेन' के निर्माण में लगे थे। फिल्म की पूरी दारोमदार उनके कंधो पर ही थी। सनी ही फिल्म के एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। ऐसे में फिल्म का कमाई पर उनकी नजरें लगी हैं।

धमाकेदार रही बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत

सनी की फिल्म 'घायल वंस अगेन' को पिछले साल रिलीज होना था लेकिन फिल्म अलग-अलग वजहों से लगातार आगे बढती रही। आखिरकार फिल्म 5 फरवरी को फिल्म रिलीज हुई। फिल्म ने शुरुआती दिनों में कमाई के रिकॉर्ड बनाते हुए सबकी बोलती बंद कर दी।

फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही 7.20 करोड़ की कमाई की। लंबे समय बाद देखा गया कि सनी देओल की किसी फिल्म ने पहले दिन इतनी शानदार शुरुआत की हो। फिल्म ने जबर्दस्त कमाई जारी रखते हुए शनिवार को 7.65 करोड़ जबकि इतवार को 8.40 करोड़ की कमाई की। पहले वीकएंड पर फिल्म के 23.25 करोड़ रुपये कमाने के बाद फिल्मी पंडित और फिल्म के निर्माता फिल्म को लेकर बड़े-बड़े दावे करने लगे।

घायल वंस अगेन ने पहले तीन दिन जो उम्मीदें जगाईं वो रविवार के बाद धुंधली सी पड़ गईं। पहले तीन दिन फिल्म ने कमाई में बढ़ोत्तरी दर्ज कराई थी लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार कमी आती जा रही है। यहां तक कि फिल्म अपने बजट जितना भी कमा पाएगी या नहीं इसको लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

अपना बजट ही पूरा कर पाएगी घायल वंस अगेन!

पहले तीन दिन में 23.25 करोड़ कमाने के बाद सोमवार की कमाई से फिल्म को बड़ा झटका लगा। रविवार को 8.40 करोड़ कमाने वाली 'घायल वंस अगेन' सोमवार को 3.60 करोड़ पर आ गई। इसके बाद मंगलवार को फिल्म की कमाई और घट गई। फिल्म ने पांचवे दिन (मंगलवार) 2.70 करोड़ की कमाई की।

इसके बाद बुधवार को एक बार फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर हालत खराब रही है। फिल्म ने बुधवार को 2 करोड़ की कमाई की है। पहले छह दिन में फिल्म की कुल कमाई 31.55 करोड़ हो गई है। फिल्म का प्रोड्क्शन और विज्ञापन का कुल बजट 40 करोड़ है।

12 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्में रिलीज हो जाएंगी। ऐसे में घायल लवंस अगेन को दर्शक मिलने बेहद मुश्किल हो जाएगा। इस तरह देखा जाए तो सिर्फ गुरुवार को ही फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद की जा सकती है। फिल्म की पिछले तीन दिन की कमाई देखकर लगता है कि फिल्म 40 करोड़ तक पहुंच जाए तो वही बहुत होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें