फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस की प्रतिभागी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, 'मेरा गैंगरेप हुआ है'

विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस में अजोबोगरीब हरकत और सलमान खान से पंगा लेने के बाद चर्चा में आई एक प्रतिभागी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट एक फेसबुक पोस्ट लिखकर खलबली मचा दी है। इसमें इन्होंने खुद से 24 वर्ष की उम्र सामूहिक बलात्कार का शिकार होने की बात कही है।
विज्ञापन


पोस्ट के मुताबिक युवती के साथ क्रिसमस की पूर्व संध्या पर गैंगरेप किया गया था। गौरतलब है कि बिग बॉस 6 का हिस्सा रही ये युवती हमेशा से टॉम ब्वॉय के लुक में नजर आई हैं। वहां आमतौर पर वो विवादों की वजह से ही चर्चा में रहीं। उस दौरान उनका प्रचलित डॉयलाग था, 'उल्लू बनाया बड़ा मजा आया'। 18 साल की उम्र में पिता को खो देने के बाद वे कॉलेज छोड़ अमरीका चली गई थीं।

लेकिन बाद में उन्होंने फिर से देश वापसी की और रियालिटी शो बिग बॉस के अलावा बॉलीवुड फिल्म "प्यार के साइड इफेक्ट्स" और "अगली और पगली" में भी नजर आईं। अब उनकी वो पोस्ट काफी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने गैंगरेप के बारे में खुलासा किया है। आगे की स्लाइड में उनकी पूरी पोस्ट लिखी हुई है।
विज्ञापन

ये रही युवती की फेसबुक पोस्ट

ये पोस्ट युवती ने फेसबुक पेज 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' पर लिखी है। इसमें लिखा है कि 'जब मैं 14 साल की थी तभी लड़कों से बात करना, मोटर साइकिल चलाना, सिगरेट पीना आदि शुरू कर दी थी। तब इन सब बातों की वजह से मुंबई के बांद्रा इलाके लोग मुझे सेक्स वर्कर तक के नाम से बुलाते थे। हालंकि तब मैं इसका मतलब नहीं समझती थी, लेकिन अगर ये काम करने से मुझे सेक्स वर्कर बुलाया जाए, तो ये सुनकर मैं खुश हूं।'

उन्होंने आगे लिखा है कि 'मेरे पिता के निधन के बाद मैं अमेरिका के शिकागो शहर चली गई, जहां मेरे जैसे ही से लोग रहते थे। वहां मुझे टैटू करवाने, बालों को स्टाइल करने और अपने तरह से रहने की आजादी मिली। इन्हीं दिनों शिकागो में एक क्रिसमस को मैं देर रात छोटी ड्रेस और लाल कलर की लिपिस्टिक में बार से अकेले निकल रही थी। तब मैं 24 साल की थी और मैंने ड्रिंक कर रखी थी। तभी वहां लड़कों का एक ग्रुप आया और...

मैंने घर आकर सालों तक उस घटना को भुलाने की कोशिश करती रही

युवती पोस्ट में आगे ‌लिखती हैं कि उस रात वहां लड़कों का एक ग्रुप आया और मेरे सिर पर बंदूक रख दी। मेरी समझ में नहीं आया मैं क्या करूं। उन्होंने मेरे साथ गैंगरेप किया। मुझे पूरी तरह याद है मैं घर आकर सालों तक उस घटना को अपने दिमाग से निकालने की कोशिश की और निकाला भी। मैं अभी भी छोटे कपड़े पहनती हूं और सबसे ब्राइट रेड लिपस्टिक लगाती हूं।

आने वाले सालों में मैंने अपने हाई स्कूल के दोस्त के साथ शादी की। शादी में मुझे घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा और तब मैंने शादी तोड़ दी और सोचा कि मुझ जैसी नारीवादी (फेमिनिस्ट) के साथ ऎसा कैसे हो सकता है। ऎसा इसलिए हुआ क्योंकि कभी-कभी कुछ चीजें आपके कंट्रोल के बाहर हो जाती है। मैं बस कहना चाहती हूं कि...
विज्ञापन

मुझे इस घटना को बताने में...

कोई भी पिटना, रेप का शिकार होना या अपने को बेचना नहीं चाहता है। मुझे अपने साथ हुई इस घटना को बताने में 20 साल लगे, लेकिन महिलाएं ये अपने अंदर दबाकर रखती है, क्योंकि उनके पास और कोई चॉइस नहीं होती है, ये कमजोरी की निशानी नहीं है, बल्कि ये ताकत की निशानी, जिसका हम सबको सम्मान करना चाहिए। इस बिग बॉस प्रतिभागी का नाम है, सपना भवनानी।

ये रही वो पोस्ट
(function(d, s, id) {  var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)[0];  if (d.getElementById(id)) return;  js = d.createElement(s); js.id = id;  js.src = "//connect.facebook.net/en_US/sdk.js#xfbml=1&version=v2.3";  fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs);}(document, 'script', 'facebook-jssdk'));"When I was 14, I used to talk to boys; drive motor cycles, smoke cigarettes and people in Bandra would often call me a...Posted by Humans of Bombay on Wednesday, July 8, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें