फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO पेंशनभोगियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी

Mon, 23 Feb 2015 09:40 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(ईपीएफओ) अपने पेंशनभोगियों को मेडिकल सुविधाएं देने पर विचार कर रहा है। संगठन की रिटायरमेंट फंड बॉडी अपनी पेंशन योजना के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम(ईएसआईसी) के जरिए मेडिकल सुविधा देने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


इस योजना से करीब 46 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होने की संभावना है। संगठन के समिति की पिछले महीने हुई बैठक में मेडिकल सुविधाओं का दायरा बढ़ाने पर विचार हुआ।

मेडिकल सुविधाओं में विस्तार के लिए श्रम मंत्रालय से मंजूरी की जरूरत होगी। सुविधा मिलने के बाद पेशभोगी भी ईएसआईसी अस्पताल और डिस्पेंसरियों की ओपीडी सुविधाओं के साथ अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। संगठन के समिति की सिफारिशों को ईपीएफओ की शीर्ष निर्णायक समिति सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी(सीबीटी) की अगली बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद मेडिकल सुविधाओं को बढने के प्रस्ताव को सीबीटी श्रम मंत्रालय के पास विचार और मंजूरी के लिए भेजेगी। समिति चाहती है कि पेंशनभोगियों को यह सुविधाएं मुफ्त में दी जाएं और इसके लिए ईडीएलआई(एम्प्लाई डिपोजिट लिंक इंश्योरेंस) के सरप्लस फंड का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें