औरंगजेब' का पैटर्न बॉलीवुड की मसाला फिल्मों जैसा ही है। एक शु्द्ध
इंटरटेनिंग फिल्म। फिल्म में अपराधी और पुलिस के बीच एक-दूसरे को शतरंज के
खेल से बाहर कर देने वाली चालें हैं। कभी कोई जीतता है तो कभी कोई हारता
है। खेल से पूरी तरह से बाहर कोई नहीं होता। इन शातिर चालों के बीच
जायज-नाजायज रिश्तों की कुछ मार्मिक कहानियां भी हैं।