फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी की इंतहा, न्यूड डांस कराकर करता था रेप

Sat, 18 May 2013 04:23 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन में एक भारतीय महिला के साथ इंसानियत को शर्मसार करने वाला व्यवहार किया गया। महिला को बंधक बनाकर 16-16 घंटे तक काम करवाया गया। यही नहीं, महिला के साथ बलात्कार भी किया गया।
विज्ञापन


ब्रिटेन के क्रॉयडन क्राउन कोर्ट ने पीड़ित महिला को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने और उसका यौन शोषण करने के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को सजा सुनाई है।

मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली 39 वर्षीय पीड़ित महिला ब्रिटेन में आया की नौकरी करने गई थी। पीड़िता अनपढ़ है और भारत में रहने वाला उसका परिवार काफी गरीब है।
विज्ञापन


भारतीय महिला तीन घरों में नौकरानी का काम करती थी। यहां शमीना यूसुफ और शशि ओबरॉय नामक दो महिलाओं ने उसे बंधक बना लिया। दोनों महिलाएं पीड़िता से 16-16 घंटे तक काम करवाती थीं।

पीड़िता से काम के दौरान अगर कोई गलती हो जाती थी तो उसके सिर में सुई चुभाई जाती थी। उसके ऊपर खौलता हुआ पानी डाला जाता था। साथ ही पीड़िता को ये दोनों चाकू मारने की धमकी भी देती थी।

भारतीय महिला के साथ दरिंदगी की दास्तान यहीं नहीं रुकी। महिलाओं के एक पुरुष मित्र एनकार्ता बालापोवी, जो पेशे से कसाई है, ने पीड़िता के साथ कई बार बलात्कार भी किया।

बालापोवी पीड़िता महिला को नग्न होकर डांस करने और कामोत्तेजक क्रियाएं करने के लिए मजबूर करता था। अगर महिला बचने की कोशिश करती तो वह उसका पासपोर्ट जला देने की धमकी देता था।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने कोर्ट में दिए बयान में कहा, 'उन तीनों ने मेरी जिंदगी को नरक बना दिया। लंबे समय तक मैं डिप्रेशन में रही और रातों को सो नहीं पाई।

मुझे रात में सोने के लिए दवाइयों का सहारा लेना पड़ता था। इन लोगों ने मेरे साथ इतना बुरा बर्ताव किया है कि मुझे लगता है कि ये वापस आ जाएंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें