फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम के नए प्रेमी को है डायबिटीज की बीमारी?

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐक्टर भले ही कितने फिट रहें लेकिन बीमारियां जकड़ ही लेती हैं। खबर है कि पाकिस्तान से आए ऐक्टर फवाद खान को डायबिटीज है। फवाद फिल्म ‘खूबसूरत’ में सोनम कपूर के अपोजिट नजर आएंगे।
विज्ञापन


हाल के कार्यक्रमों में जब फवाद अपनी बांह पर छोटा-सा डिवाइस बांधे नजर आए तो सबकी नजर उस पर पड़ी। जब सवाल हुए तब फवाद ने राज खोला। चाहने वाले अब उनके स्वास्थ्य की दुआ मांग रह हैं।
Trending Videos

अक्षय को नहीं रास आई पटकथा

अगर आपको फिल्म ‘ओ माई गॉड’ के सीक्वल का इंतजार है तो यह खबर निराश कर सकती है। पता चला है कि प्रोड्यूसर अक्षय कुमार ने फैसला किया है कि वह इसका सीक्वल नहीं बनाएंगे। कारण? उन्हें सीक्वल के लिए सही स्क्रिप्ट नहीं मिल सकी है।

पहले खबर थी कि निर्देशक उमेश शुक्ला ने ‘धर्म संकट’ टाइटल रजिस्टर कराया है, मगर जब स्क्रिप्ट का ही संकट आ गया तो अक्षय कुमार ने आइडिया ड्रॉप करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन

शाहिद हुए बाहर

आपको याद होगा कि शाहिद कपूर अपनी पहली ही फिल्म ‘इश्क विश्क’ से नौजवानों के चहेते बन गए थे। खबर है कि फिल्म के निर्देशक केन घोष अब ‘इश्क विश्व 2’ बनाने जा रहे हैं। फिल्म डांसरों की जिंदगी पर रहेगी, लेकिन इसमें शाहिद कपूर नहीं होंगे।

केन की आखिरी फिल्म ‘चांस पे डांस’ 2010 में आई थी। नए चेहरों के साथ वे क्या कमाल कर पाते हैं, यह देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। शाहिद कपूर इस समय विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर के प्रचार में जुटे हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें