औसत शुरुआत के बाद पिछले सप्ताह रिलीज हुई अजय देवगन और तब्बु की फिल्म दृश्यम ने अब बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म ने इस सप्ताह कमाई के मामले में सलमान खान की बजरंगी भाईजान और भारत की सबसे महंगी फिल्म बाहुबली को पछाड़ दिया है।
सलमान की बजरंगी भाईजान ने बीते शनिवार को 6.80 करोड़, रविवार को 9.07 करोड़, सोमवार करे 2.75 करोड़, मंगलवार को 2.63 करोड़, बुधवार को 2.45 करोड़, बृहस्पतिवार को 2.25 करोड़ और शुकव्रार को 1.45 करोड़ की कमाई की। यानि सप्ताह में कुल 27.4 करोड़ रुपये कमाए।
जबकि जबर्दस्त विजुअल इफेक्ट से सजी भारत की सबसे महंगी फिल्म बाहुबली के हिन्दी संस्करण ने बीते शुक्रवार को 1.60 करोड़, शनिवार को 2.70 करोड़, रविवार 3.40 को करोड़, सोमवार को 1.20 करोड़, मंगलवार को 1.10 करोड़, बुधवार को 1 करोड़, बृहस्पतिवार को 1.10 की कमाई की। यानि सप्ताह में कुल 12.10 करोड़ कमाई।
लेकिन दृश्यम ने इन दोनों को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है। जानिए, दृश्यम ने पहले सप्ताह कमाया कितना...