बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे बड़ी टक्कर इस समय चल रही है। एक तरफ शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी है। तो वहीं दूसरी ओर संजय लीला भंसाली की भव्यती से सजी बाजीराव मस्तानी है। दोनों के बीच प्रमोशन के दौरान भी जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिला था। अब ये मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर है।
दोनों ही फिल्मों को जबर्दस्त विरोध भी झेलना पड़ रहा है। एक तरफ जहां बाजीराव मस्तानी का विरोध इतिहास से छेड़छाड़ के नाम पर विरोध हो रहा है। तो दूसरी तरफ हिंदूवादी संगठन शाहरुख खान की वजह से दिलवाले का विरोध कर रहे हैं।
फिल्म समीक्षकों ने अपनी समीक्षा में बाजीराव मस्तानी को दिलवाले से बेहतर बताया है। लेकिन असली मुकाबला कमाई का माना जा रहा है। पहले दिन की कमाई से पता चलेगा मुकाबले में कौन है आगे।