एक फिल्म की नाकामी समीकरण बदल देती है। इधर फैंटम फ्लॉप हुई और उधर कैटरीना कैफ की जगह शाहरुख खान की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री होने की खबर है। जानिए क्या है मामला...
दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के बीच कभी भी सब कुछ ठीक नहीं था। फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के दौरान रणबीर कपूर और कैटरीना के बीच जब प्रेम पनपा तो उसके बाद से ये दोनों हीरोइनें आज तक एक-दूसरे को लेकर सहज नहीं हो सकीं।
सब जानते हैं कि रणबीर कपूर ने दीपिका को छोड़ कर कैटरीना अपनाया था और आज दोनों साथ लिव-इन में रह रहे हैं। यह अलग बात है कि इसके बावजूद दीपिका और रणबीर के प्रोफेनशल संबंध कायम हैं और वे एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। परंतु जहां तक कैटरीना की बात है तो जानने वाले बताते हैं कि दीपिका ने उन्हें आज तक माफ नहीं किया है।
यही कारण है कि सूत्र खबर लाए हैं, दीपिका ने कैटरीना की एक अहम फिल्म हथिया ली है! सूत्रों की मानें तो दीपिका पादुकोण निर्देशक आनंद एल.राय की शाहरुख खान स्टारर फिल्म में हीरोइन बनने जा रही हैं। जबकि यह फिल्म पहले कैटरीना को ऑफर हुई थी।
आज की तारीख में दीपिका-कैटरीना में से किसको अधिक पसंद किया जाता है?
बीते कुछ समय से चर्चा थी कि तनु वेड्स मनु के निर्देशक राय अपनी अगली फिल्म शाहरुख के साथ बना रहे हैं और इसका नाम कैटरीना मेरी जान होगा। फिल्म में शाहरुख बौने इंसान बने हैं, जो फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ का जबर्दस्त फैन होता है।
परंतु अब सूत्र कह रहे हैं कि पासा पलट चुका है और फिल्म में दीपिका की एंट्री हो गई है। असल में पिछले दिनों फिल्म फैंटम के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने का खामियाजा कैटरीना को भुगतना पड़ा है।
हाल के समय में दीपिका ने लगातार सफल फिल्में दी हैं और उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। आज की तारीख में दीपिका को कैटरीना के मुकाबले कहीं ज्यादा लोगों की पसंद हैं। पीकू जैसी नायिका प्रधान फिल्म उनके खाते में दर्ज हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक फैंटम के फ्लॉप होने के बाद कैटरीना का ग्राफ तेजी से नीचे आया है और राय कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। जबकि पीकू के बाद दीपिका की तमाशा और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्में सुर्खियों में हैं।
कैटरीना के लिए बड़ा झटका, शाहरुख दे चुके हैं मंजूरी
आनंद एल राय की फिल्म से बाहर होना कैटरीना के लिए बड़ा झटका है। खास तौर पर यह उनके लिए इसलिए ज्यादा तकलीफदेह होगा क्योंकि दीपिका फिल्म की हीरोइन बनेंगी। बताया जाता है कि शाहरुख ने भी दीपिका के नाम पर अपनी मंजूरी दे दी है।
इस कास्टिंग के फाइनल होने के बाद दीपिका की शाहरुख के साथ यह चौथी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर साथ कर चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार शाहरुख राय की फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में करना चाहते हैं और इसके लिए तारीखों पर काम हो रहा है। दीपिका भी अपनी डेट्स की डायरी खंगाल रही हैं। सब जानते हैं कि शाहरुख-दीपिका की जोड़ी की तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की है।
ऐसे में शाहरुख भी फिल्म में दीपिका को इसलिए चाहेंगे क्योंकि उनकी कंपनी ही राय की फिल्म की प्रोड्यूसर है। शाहरुख बिजनेस में नुकसान पसंद नहीं करते। राय की फिल्म की कास्टिंग फाइनल होने के बाद दीपिका शाहरुख के साथ जूही चावला और काजोल के बाद सबसे ज्यादा फिल्में करने वाली हीरोइन बन जाएंगी।
वरुण पर मेहरबान शाहरुख, दिला दी एक और फिल्म
रेस में आगे दौड़ते घोड़े पर हर कोई दांव लगता है। अभी तक एक भी नाकाम फिल्म नहीं देने वाले वरुण धवन नई पीढ़ी के ऐक्टरों की रेस में सबसे आगे हैं। यही कारण है कि शाहरुख खान उन पर मेहरबान हैं। खबर है कि शाहरुख की कंपनी की एक और फिल्म में वरुण को हीरो के रूप में साइन किया गया है।
फिलहाल वरुण शाहरुख के साथ फिल्म दिलवाले में काम कर रहे हैं। फिल्म में वह शाहरुख के छोटे भाई का रोल निभा रहे हैं। खबर है कि निर्देशक फराह खान की अगली फिल्म शाहरुख की कंपनी ही प्रोड्यूस कर रही है और इसमें वरुण को लीड रोल में लिया गया है।
वरुण सफलता की लहर पर सवार हैं। वह अपने भाई की फिल्म ढिशुम भी कर रहे हैं। इसके अलावा करन मल्होत्रा की शुद्धी उन्होंने साइन की है। फराह की फिल्म उनकी पुरानी फिल्मों जैसी नाच-गाने से भरपूर होगी और स्टूडेंड ऑफ द ईयर में फराह ने ही वरुण को कोरियोग्राफ किया था। तभी से वह उनकी प्रतिभा से प्रभावित थीं।